BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

प्रदेश के भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर विश्वास नहीं है इसलिए यहां के नेताओं ने भी प्रदेश में धान बेचा है : लालजी चंद्रवंशी और तुलसी साहू

भिलाई। जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई द्वारा आज पत्रकारवार्ता के माध्यम से भाजपा सरकार के कार्यकाल पर सवाल उठाए। धान खरीदी के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा किए जा रहे आंदोलन को गलत बताते हुए कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां गिनाई। जिला प्रभारी एवं कार्यसमिति सदस्य लालजी चंद्रवंशी व जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई की अध्यक्ष तुलसी सहू ने संयुक्त रुप से बताया कि भाजपा ने अपने 15 साल के शासन काल में केवल किसानों से छल किया है किसानों से किया गया कोई भी वादा भाजपा सरकार ने नहीं निभाया ना तो उन्होंने इक्कीस 2100 समर्थन मूल्य नहीं दिया ना ही 300 बोनस दिया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लाल जी चंद्रवंशी व तुलसी साहू ने बताया कि कांग्रेस की सरकार बनते ही किसानों व गरीबों के हित में काम करना शुरू किया। भाजपा सरकार ने 15 वर्षों में केवल 259 करोड रुपए ऋण माफ किया था वही कांग्रेस की सरकार ने 2 माह के भीतर ही 11270 करोड रुपए का ऋण माफ किया। केंद्र की मोदी सरकार ने 2019 के बजट में 5 एकड़ के किसानों को 6000 सालाना देने की यह किसानों का सम्मान नहीं है किसानों का अपमान है। किसानों को 6000 रुपए का सम्मान देकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों के परिवारों का माखौल उड़ा रहे हैं। मोदी सरकार की किसान विरोधी नीतियों का कांग्रेस हमेशा विरोध करती आई है और आगे भी करती रहेगी।
उन्होंने आगे बताया कि प्रदेश में अब तक रिकॉर्ड स्तर पर धान खरीदी हुई है। प्रदेश के भाजपा नेताओं को केंद्र सरकार के कृषि कानूनों पर विश्वास नहीं है इसलिए यहां के नेताओं ने भी प्रदेश में धान बेचा है और लाखों रुपए भुगतान भी पाया है। जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जिले के भाजपा नेताओं की सूची भी जारी की जिसमें उन नेताओं के नाम व उनके द्वारा भेजे गए धान की मात्रा का विवरण है। प्रेसवार्ता में प्रमुख रूप से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव, अरुण सिसोदिया, बृजमोहन सिंह, नीलेश चौबे, नरेश सागरवंशी, अतुलचंद साहू, जानकी साहू, मनीष जग्यशी, राजेश प्रसाद गुप्ता, सुजीत साव, नंदु कश्यप, रामा विश्वकर्मा, दानेश्वरी साहू, गौरव श्रीवास्तव, प्रमोद प्रभाकर, राजेश शर्मा, राजीव यादव, परविंदर सिंह ललिता साहु, लादूराम सिन्हा, अफरोज खान, राजू पाल, अल्बर्ट स्मिथ, नंद किशोर कौशिक आदि उपस्थित थे।

Related Posts