BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन कुशाभाऊ ठाकरे विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् में बनाए गए सदस्य

भिलाई। छत्तीसगढ़ के प्रथम और देश के दूसरे कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ में अधिनियम क्रमांक 24 वर्ष 2004 (संशोधित) अधिनियम 2005 की धारा 22 (1) (तीन) के प्रावधान अनुसार विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा

नामांकित एवं छत्तीसगढ़ शासन उच्च शिक्षा विभाग के आदेश पर वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को दो वर्ष की कालावधि के लिए विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद् का सदस्य मनोनीत किया गया है। कुलसचिव सुनील कुमार शर्मा ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है।

आपको बता दें कि कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय छत्तीसगढ़ की नींव वर्ष 2004 में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने रखी थी।

उच्च शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश अनुसार वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन को विश्वविद्यालय कार्य परिषद् समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है।

Related Posts