BREAKING

Uncategorised

सूने मकान में दिनदहाड़े नकबजनी करने वाले 02 अंतर्राज्यीय आरोपी गिरफ्तार, नगद 8000/-₹ जप्त


रायपुर। प्रार्थी मोह0 असरफ डाट ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह बैजनाथपारा में रहता है तथा साल सूट अखरोट केशर का काम करता है। प्रार्थी अपने चचेरे भाई उमरडार जुनैद आबिद के साथ रहता है। दिनांक 30.12.2020 के सुबह 10ः34 बजे प्रार्थी एवं उसके तीनों भाई निकले और अपने अपने काम में व्यस्त हो गये। प्रार्थी का चचेरा भाई उमरडार एवं जुनैद डाट दोपहर करीबन 02ः00 बजे लगभग रूम में पहुंचे तो देखें कि घर के सामने रूम का कुंदा निकला हुआ था तथा अंदर रूम का ताला टूटा हुआ था एवं सामान बिखरा हुआ पडा था। प्रार्थी को इस बात की सूचना होने पर वह घर जाकर देखा तो सामान बिखरा हुआ था तीन चार बैग में रखा सामान बिखरा हुआ था। चेक करने पर पता चला कि बैग में रखा नगदी रकम लगभग 2,30,000 रूपये नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के दरवाजा का कुन्दा ताला तोडकर अंदर प्रवेश कर बैग में रखे उक्त नगदी रकम को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 351/2020 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव द्वारा चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध अभिषेक माहेश्वरी, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली आंजनेय वाश्णेय (भा.पु.से.), प्रभारी सायबर सेल रमाकान्त साहू एवं थाना प्रभारी कोतवाली मोहसीन खान को अज्ञात आरोपी की पतासाजी कर गिरफ्तार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना कोतवाली की एक संयुक्त टीम का गठन किया जाकर अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गयी। टीम द्वारा घटना स्थल का बारिकी से निरीक्षण किया जाकर घटना के संबंध में प्रार्थी एवं उसके भाईयों से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को आरोपियों के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई तथा आरोपियों की उपस्थिति उत्तर प्रदेश के जिला शामली में होना पाया गया। जिस पर टीम उत्तर प्रदेश के जिला शामली रवाना किया गया। टीम द्वारा शामली में आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे थे, इसी दौरान आरोपियान शामली से फरार हो गये। जिस पर टीम द्वारा आरोपियों का लगातार पीछा किया जाकर उन्हें गिरफ्तार करने में सफलता मिली। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी नगदी 8,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. नाजिम पिता अनवर उम्र 28 साल निवासी मनसुरा, झिनझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश।
  2. शमशाद पिता रूकमदीन उम्र 30 साल निवासी मनसुरा, झिनझाना जिला शामली उत्तर प्रदेश।

आरोपियों को गिरफ्तार करने एवं मशरूका बरामद करने में सायबर सेल से प्र.आर. संतोष सिंह, कुलदीप द्विवेदी, महेन्द्र राजपूत, शिवालाल रत्नाकर (थाना कोतवाली) अनुप मिश्रा एवं संतोष सिन्हा की विशेष भूमिका रहीं।

Related Posts