BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

माॅर्निंग विजिट के तहत रिसाली निगमायुक्त ऐसे स्थानों पर भी नजर रख रहे, जहा है अतिक्रमण

भिलाई। रिसाली नगर पालिक निगम क्षेत्र में नागरिकों को मिलने वाली सुविधाओं का अपर कलेक्टर व निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने जायजा लिया। माॅर्निंग विजिट के तहत आयुक्त ऐसे स्थानों पर भी नजर रख रहे है, जहां अतिक्रमण है। वार्ड 25 आशीष नगर पश्चिम में नाली पर बनाए यूरिनल को देख नाराजगी जाहिर करते तोड़ने के निर्देश दिए।
नगर पालिक निगम के आयुक्त आशीष नगर पश्चिम में चल रहे नाली कार्य का निरीक्षण किया। आस पास के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था व सड़क को देखा। इस दौरान हैप्पी होम के सामने नाली पर यूरिनल निर्माण को देख आयुक्त ने नाराजगी जाहिर की। अतिक्रमण हटाने नोटिस जारी करने कहा। नोटिस के बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाने पर राजस्व विभाग को कार्रवाई करने कहा।
वार्ड 25 आशीष नगर क्षेत्र भ्रमण के बाद आयुक्त वार्ड 31 रिसाली पहुंचे। यहां मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत शिविर लगा था। आयुक्त ने शिविर स्थल पहुंचे मरीजों से उनके स्वास्थ्य के बारे मंे जानकारी ली। गुरूवार को रूआबांधा गांधी चैक में शिविर लगाया गया। जिसमें 35 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 25 लोगों को दवा वितरण किया गया।
माॅर्निंग विजिट के तहत दिए गए निर्देश पर कार्य हुआ है कि नहीं इसकी समीक्षा की जाएगी। आयुक्त ने कहा है कि माॅर्निंग विजिट के दौरान उन्होंने अतिक्रमण हटाने समेत कई अधूरे कार्य को पूर्ण करने निर्देश दिए है। कार्य पूरा हुआ है कि नहीं इस पर प्रभारी अधिकारी को प्रतिवेदन देना होगा। प्रतिवेदन के आधार पर वे भौतिक परीक्षण भी करेंगे।

Related Posts