BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

चिकन नहीं बनाने की बात से नाराज होकर पति ने की पत्नी की हत्या

नाराज होकर उसके पति के द्वारा चूल्हा के जलते लकड़ी एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया है जिससे उसकी मृत्यु हो गई…

सूरजपुर। दिनांक 28.11.2024 को ग्राम डुबी बड़कापारा, थाना राजपुर निवासी भगवान दास सांडिल्य ने चौकी खड़गवां में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी लड़की पूनम टेकाम को दिनांक 27.11.2024 के शाम को मुर्गा सब्जी नहीं बाने की बात पर नाराज होकर उसका पति हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह के द्वारा चूल्हा के जलते लकड़ी एवं हाथ मुक्का से मारपीट किया है जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

प्रार्थी की रिपोर्ट पर मर्ग कायमी उपरान्त धारा 103 भारतीय न्याय संहिता के तहत मामला पंजीबद्ध कर चौकी खड़गवां पुलिस, एसडीओपी प्रतापपुर और फारेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

मामले की सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर ने हत्या के आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। चौकी खड़गवां की पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर आरोपी हीरालाल उर्फ भेंटल सिंह पिता केंदाराम उम्र 48 वर्ष निवासी जगन्नाथपुर खपरापारा चौकी खड़गवां को पकड़ा।

पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया, जिसके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी खड़गवां योगेन्द्र जायसवाल व उनकी टीम सक्रिय रही।

Related Posts