BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी रजवाड़े ने नवीन शासकीय आवास में किया गृह प्रवेश, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दी बधाई एवं शुभकामनाएं

रायपुर। महिला एवं बाल विकास और समाज कल्याण मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने नया रायपुर स्थित नवनिर्मित शासकीय आवास में अपने परिजनों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर गृह प्रवेश किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्री श्रीमती राजवाड़े को उनके नए आवास में प्रवेश के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

गृह प्रवेश समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप, वित्त मंत्री ओ पी चौधरी, स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक एवं पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, किरण देव, इंद्र कुमार साहू, धर्मजीत सिंह, पुरंदर मिश्रा, योगेश्वर राजू सिन्हा सहित अन्य जन प्रतिनिधिगण ने भी महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती राजवाड़े को अपनी शुभकामनाएं और बधाई दी।

आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों पर दो दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित: आपात स्थिति में स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों” पर यूनिसेफ के तत्वाधान में दिनांक 25 व 26 नवम्बर को दो दिवसीय  राज्य स्तरीय प्रशिक्षण का रायपुर में  आयोजन किया गया। राज्य स्तरीय प्रशिक्षण के दौरान सभी जिलों के जिला कार्यक्रम प्रबंधक, शहरी कार्यक्रम  प्रबंधक, अस्पताल सलाहकार व स्वास्थ्य विशेषज्ञों के साथ कुल 80 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

प्रक्षिक्षण के दौरान आपदा प्रबंधन की बुनियादी अवधारणाएं, अस्पताल तैयारियों की वर्तमान स्थिति, अस्पताल सुरक्षा ऑडिट चेकलिस्ट जैसे विषयों पर प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया गया ।

उल्लेखनीय है कि प्रशिक्षण के दौरान आपात स्थिति में स्वास्थ्य कर्मी/ विशेषज्ञों को कैसे तत्पर रहना चाहिए इस विषय पर बल दिया गया साथ ही मॉकड्रिल, आपातकाल में बचाव की प्रविधि व लाइव डेमोंस्ट्रेशन के माध्यम से सभी प्रतिभागियों को अवगत कराया गया। राज्य स्तरीय कार्यशाला सम्पन्न होने के उपरांत प्रदेश के सभी 5 संभागों में भी हेल्थ सिस्टम इमरजेंसी प्रीपेयेर्डनेस प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा, जिससे कि अधिक से अधिक स्वास्थ्य कर्मी आपात परिस्थिति से निपटने में सक्षम हो सकें।

मिशन संचालक, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन विजय दयाराम के. ने बताया कि यह प्रशिक्षण प्रदेश में आपदाओं के दौरान महत्वपूर्ण स्वास्थ्य देखभाल, स्वास्थ्य सेवा प्रदायगी व सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में किया गया बेहतर प्रयास है।

इसके माध्यम से स्वास्थ्य संस्थाओं में आपातकालीन परिस्थिति के दौरान त्वरित प्रतिक्रिया व प्रतिक्रिया समय को कम करने के साथ लोगों को बचाव की स्थिति हेतु तैयार करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।

बैठक के दौरान उप संचालक, आपदा प्रबंधन डॉ निधि ग्वालरे, स्वास्थ्य विशेषज्ञ यूनिसेफ डॉ गजेंद्र सिंह के साथ विभागीय अधिकारी कर्मचारीगण उपस्थित थे।

Related Posts