BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

“पता नहीं है कौन सा नशा करता है आंखों में आंखें डाल कर दगा करता है” : विजय शर्मा, भाजपा प्रदेश मंत्री

भिलाई। बुधवार को भाजपा के प्रदेश मंत्री विजय शर्मा ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया कि आगामी 22 जनवरी को भारतीय जनता पार्टी किसानों की मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर जंगी प्रदर्शन करेगी। इसमें कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा जाएगा। हम अन्नदाताओं के साथ किए जा रहे कांग्रेसी अन्याय को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेंगे। कांग्रेस पार्टी दो साल में विफलता के सारे कीर्तिमान हासिल कर चुकी हैं। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार किसान विरोधी है। किसानों को हितों को ध्यान में रखते हुए और अपने विभिन्न मांगों के साथ भाजपा इस बार सभी जिलों में कलेक्ट्रेट का घेराव करने का निर्णय लिया है। राजधानी रायपुर में प्रदेश प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी और बिलासपुर में सह-प्रभारी नितिन नवीन भी उपस्थित रहेंगे।
विजय शर्मा ने कहा कि कांग्रेस सरकार सबसे बड़ा घोटाला बारदाना के नाम पर कर रही है सच तो यह है कि बारदाना की कमी का बहाना बनाकर यह सरकार धान खरीदी से बचना चाह रही है इसलिए भूपेश सरकार ने बारदान का कृत्रिम संकट संकट पैदा किया है।छत्तीसगढ़ के किसानों का गिरदावरी रिपोर्ट के माध्यम से रकबा कम करने का षड्यंत्र किया है, इसके पीछे धान खरीदी से बचना है और काम धाम खरीदी की मंशा सरकार की है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है कि रकबा कम होने के कारण खुद कांग्रेस अध्यक्ष के क्षेत्र कोंडागांव के किसान धनीराम ने आत्महत्या कर ली। कांग्रेस सरकार ने देर से धान खरीदी कर कम धान खरीदने की साजिश रची है इसी का परिणाम है कि धान के कटोरे का किसान अभी भी दर-दर भटक रहा है। पंजाब में ही 200 लाख टन से अधिक धान खरीदी जा चुकी है। वहां भी कांग्रेस की सरकार है। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आज तक पिछले साल के धान की कीमत का पूरा भुगतान अभी तक नहीं किया है। वर्तमान में भी बीस बीस दिन बीत जाने पर भी किसानों के खातों में पैसा नहीं पहुंच रहा है जबकि भाजपा सरकार में 3 से 4 दिन में और कभी तो 24 घंटे के अंदर ही किसान के घर पहुंचने से पहले ही उनके खाते में राशि पहुंच जाती थी। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने किसानों से यह वादा किया था कि उन्हें ₹300 प्रति क्विंटल की दर से 2 वर्ष के बोनस की राशि दिया जाएगा जो आज तक नहीं मिला है। कांग्रेस सरकार की अव्यवस्था, उदासीनता और उसकी वादाखिलाफी से त्रस्त होकर बड़ी संख्या में किसानों ने खुदकुशी की है उनके परिवार को 2500000 रुपए प्रति परिवार अनुग्रह राशि जल्द उपलब्ध सरकार को कराना चाहिए।

श्रीशर्मा ने कहा किपंजाब में भी कांग्रेस की सरकार है लेकिन वहां सबसे ज्यादा धान खरीदी हुआ है वहां पर बारदाने की क्यों कमी नही हुई। छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार हर मामले में केंद्र सरकार को गलत ठहरा रही है और अपनी गलती केंद्र सरकार पर डाल दे रही है अगर केंद्र सरकार बारदाने को सभी राज्यो को बांटती तो छत्तीसगढ़ को क्यों नहीं देती पंजाब को क्यों दे दी पंजाब में भी कांग्रेसी सरकार है वहां सबसे ज्यादा धान खरीदी हुई है। केरल में बारदाने की कमी नहीं हुई है। छत्तीसगढ़ सरकार ने जुट कमिश्नर से संपर्क नहीं किया इसमें केंद्र सरकार की कोई गलती नहीं है। धान रखने एफसीआई गोदाम की अनुमति का बाहाना बना रही है जबकि ऐसा कुछ भी नहीं है। कांग्रेस सरकार हर मोर्चे पर विफल हो गई है।

श्री शर्मा ने आगे कहा कि पिछले बार भी बोरे की राशि किसानों को नही मिला है। इस बार अब तक बोरे की राशि किसानों को नहीं दी गई। नियमितीकरण का मामला हो, धान खरीदी का मामला हो, शराबबंदी का मामला हो, बेरोजगारी भत्ता का मामला हो सरकार ने गजब तरीके से इन सब बातों की घोषणा करने के बाद सभी मुद्दों को सरकार पीछे हट गई है। सरकार कैसे मुद्दों से पीछे हट सकती है यह समझ से परे है। आजकल एक गाना चलता है “पता नहीं है कौन सा नशा करता है आंखों में आंखें डाल कर दगा करता है” छत्तीसगढ़ सरकार के लिए यही कहूंगा की आंखों में आंखें डाल कर कैसे दगा कर सकते है। भारतीय जनता पार्टी को जनता ने विपक्ष की भूमिका निभाने को कहा है जिसे हम निभाएंगे। जनता की बातों को सरकार के कानों तक पहुचायेंगे। सरकार को हम इन कामो को करने के लिए हलाकान कर देंगे।
पत्रकारों से चर्चा के दौरान भिलाई भाजपा अध्यक्ष बीरेन्द्र साहू, प्रमोद अग्रवाल, अर्जुन सचदेव, संतोष सिंह, सतेंद्र सिंह, भूषण अग्रवाल, नितेश मिश्रा आदि उपस्थित रहे।

Related Posts