BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

IG रामगोपाल गर्ग ने भिलाई नगर सीएसपी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण, पिछले वर्षो के समस्त लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण के दिए निर्देश

भिलाई। पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज, राम गोपाल गर्ग ने आज नगर पुलिस अधीक्षक, भिलाई नगर कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पिछले वर्षो के समस्त समस्त लंबित अपराधों की सूक्ष्मता से विश्लेषण करते हुए उनके त्वरित और प्रभावी निपटारे हेतु निर्देश दिए।

निरीक्षण में श्री गर्ग ने भिलाई नगर अनुविभाग के समस्त थानों से संबंधित पेंडिंग अपराध, खात्मा, खारजी, रोजनामचा एंट्री, गुम इंसान, और जप्त माल के रखरखाव की स्थिति की समीक्षा की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन मामलों में प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

इसके साथ ही उन्होंने रात्रि गश्त के दौरान अनावश्यक रूप से घूमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ करने और गुंडा-बदमाशों, चाकूबाजों एवं आदतन अपराधियों पर कड़ी निगरानी रखने का निर्देश दिया। इन व्यक्तियों की नियमित चेकिंग और उन पर सख्त कार्रवाई करने पर जोर दिया गया।

श्री गर्ग ने कार्यालय में रखे गए महत्वपूर्ण रजिस्टरों जैसे अपराध डायजेस्ट, मर्ग, शिकायत, केस डायरी मूवमेंट, रोजनामचा विवरण, परवाना रजिस्टर आदि की जांच की। उन्होंने वरिष्ठ कार्यालयों से प्राप्त निर्देशों के समय पर पालन और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। समस्त कर्मचारियों को ईमानदारी पूर्ण ड्यूटी करने एवं भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

इस निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर, नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर सत्य प्रकाश तिवारी, भिलाई नगर अनुविभाग के समस्त थाना प्रभारी, तथा पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय से स्टेनो श्रीनिवास राव, रीडर उप निरीक्षक राजकुमार प्रधान, और पुलिस पीआरओ प्रशांत कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।

Related Posts