BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

शिवसेना के बेरोजगार किसान मोर्चा को मिला व्यापक समर्थन, भिलाई में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

भिलाई। शिवसेना छत्तीसगढ़ द्वारा आयोजित बेरोजगार किसान मोर्चा आज भिलाई पहुंचा। जहाँ नेहरू नगर चौक पर कामेश साहू, कुलेश्वर साहू, राजेन्द्र वर्मा, पुष्पेंद्र ठाकुर, गजानंद चंद्राकर, सोमनाथ, रामेश्वर व साथियों ने प्रदेश प्रमुख धनंजय सिंह परिहार का पुष्पहार से स्वागत किया।
स्वागत की अगली कड़ी कोसनाला टोल पर सम्पन्न हुई जहां राजेश घनघोरकर, सुरेंद्र यादव, रतन साहू, आलोक वर्मा, दीनानाथ वर्मा, योगेश साहू, आंजनेय, दीपक कुमार व साथियों ने रैली का स्वागत किया वही प्रदेश प्रमुख प्रेस से रूबरू हुए, व रैली के विषय मे उनको जानकारी प्रदान की। सुपेला में गोपाल दास, राहुल सेन, रोहित लहरे, पारस देवांगन ने अपने साथियों के साथ समस्त पदाधिकारियों का स्वागत किया।
तीनदर्शन मंदिर के पास शिवा केसरवानी ने अपने साथियों के साथ रैली का स्वागत किया।
पावर हाउस चौक पर रैली का स्वागत शशिकान्त प्रसाद, कमलेश तांडी, कुलेश्वर साहू, कुंदन साहू, धर्मेंद्र, महिला सेना से शकुन साहू, सत्यभामा क्षत्रीय, किरण साहू, कमलेश्वरी यादव, शुशीला निषाद ने अपने दल बल के साथ किया।
भिलाई 3 सिरसा गेट पर पंडित अजयशरण मिश्रा एवं उनके साथी पुरोहितों ने मंत्रोच्चार के बीच व अंकित यादव, श्रीमति वर्षा सिंह के नेतृत्व में संजू सोनी, कमला देवी, रामब्रजेश तिवारी, पंडित सुखनंदन दिनेश पांडेय, अमित गहिवाल, बिट्टू वर्मा, विक्की साहू, किशन, सन्नी कौशल, प्रकाश धीवर, शेखर साहू, देवेंद्र साहू व अन्य कार्यकर्ताओं ने तिलक लगाकर, पुष्पहार व आरती से प्रदेश प्रमुख व सभी कार्यकर्ताओं का स्वागत किया।
चरोदा में प्रदेश प्रमुख श्री परिहार, कार्यकारिणी अध्यक्ष मधुकर पांडेय के साथ प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों का स्वागत अमर अग्रवाल, हरजीत सिंह खालसा, रोशन रॉय, अनुराग शर्मा, विवेक निषाद व साथियों ने किया।
कुम्हारी में मोर्चा के स्वागत उमेश धीवर, नीरज साहू, हेमंत यादव, हर्ष सेन, मनीष चंद्राकर, खिलेश्वर, करन सोनकर, राजकुमार साहू ने किया तत्पश्चात रैली रायपुर के लिए रवाना हुई।
सनद हो कि भिलाई टोल प्लाजा सुपेला से दुर्ग जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सोनी अपने साथ 47 बाइकों के काफ़िले में श्रीपरिहार की अगवानी करते चल रहे थे, जो कि कुम्हारी टोल प्लाजा पहुंच का 137 बाइकों के काफिले में तब्दील हो गयी।
बेरोजगारों एवं किसानों के मुद्दे में युवाओं का और प्रबुद्ध नागरिकों का व्यापक समर्थन रैली को मिला। रैली के गगनभेदी नारों से शहर गूंजता रहा, बड़े बड़े बैनर पोस्टर, व भगवा झण्डे लहराते देख आम लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा।
मोर्चा अपने निर्धारित समय पर रायपुर प्रवेश कर चौबे कॉलोनी में पार्टी कार्यालय में सभा मे तब्दील हुई जहां भारी संख्या में महिलाओं ने रैली का स्वागत किया।
आज के इस मोर्चा में शामिल सभी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद जिलाध्यक्ष ने किया वहीं पुलिस प्रशासन यातायात पुलिस का भी धन्यवाद ज्ञापित किया।
उक्त जानकारी प्रेस के माध्यम से दुर्ग जिलाध्यक्ष शैलेंद्र सोनी ने दी।

Related Posts