BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्डसाक्षात्कार

अपराधों की रोकथाम करना और उन्हें जल्द से जल्द सॉल्व करना मेरा उद्देश्य : आईपीएस दावुलुरी श्रवण

राजनंदगावँ (सारनाथ एक्सप्रेस)। अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करें, लक्ष्य पर पूरी तरह फोकस करें, अपना गोल निर्धारित करके चले तो सफलता जरूर मिलती है। आज कल इंटरनेट का जमाना है, हमे इंटरनेट से बहुत से इन्फॉर्मेशन मिलते है लेकिन उसमें भी सही है और कौन सा गलत दोनों जानकारी मिलती है उसमें जो सही है वह हमारे लिए महत्वपूर्ण है। युवा सही दिशा में आगे बढ़ेंगे तो समाज को और अपने परिवार को एक सही दिशा दे पाएंगे। यह सब बातें राजनंदगावँ के पुलिस अधीक्षक दावुलुरी श्रवण ने सारनाथ एक्सप्रेस से विशेष बातचीत में कही। उन्होंने अपने अब तक के सफर को हमसे साझा किया।

एसपी डी.श्रवण मूलतः हैदराबाद से है। इनकी प्रारंभिक और हायरसेकंडरी तक कि शिक्षा कोरकंडा, विशाखापटनम के सैनिक स्कूल में हुई थी। इन्होंने वर्ष 2000 में निजाम कॉलेज, यूनिवर्सिटी ऑफ हैदराबाद से मानवजाति विज्ञान में स्नातक किया। वर्ष 2002 में इन्होंने स्नातकोत्तर की शिक्षा मानवजाति विज्ञान में पूर्ण किया।
वर्ष 2002 से 2008 तक इन्होंने जेएनयू, दिल्ली में अध्ययनरत रहे और सेंट्रल फॉर स्टडी रीजनल डेवलोपमेन्ट (सीएसआरडी) में पीएचडी किया।
अपने दूसरे ही प्रयास में इन्होंने यूपीएससी का एग्जाम क्लियर कर वर्ष 2008 में आईपीएस के लिय चयनित हुए।

वर्ष 2009 में एकेडमी ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वर्ष 2010 में इन्हें पहली पोस्टिंग (प्रोवेशनल) जगदलपुर में मिली जहां इन्होंने वर्ष 2011 तक अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2011 से 2012 तक इन्होंने एसडीओपी, केशकाल के पद पर अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2012 से 2014 तक इन्होंने पुलिस अधीक्षक, कोंडागांव के पद पर सेवाएं दी। वर्ष 2014 से 2016 तक पुलिस अधीक्षक, सुकमा के पद पर अपनी सेवाएं दी। वर्ष 2016 से 2018 तक पुलिस अधीक्षक, कोरबा के पद पर अपनी सेवाएं दी। अप्रैल 2018 से अगस्त 2019 तक इन्होंने पुलिस अधीक्षक, जगदलपुर के पद रहे। इन्होंने एआईजी,सीआईडी पुलिस मुख्यालय, एसपी एसआईबी (एसटीएफ) पद पर भी अपनी सेवाएं दी। मार्च 2020 से अगस्त 2020 तक इन्होंने पुलिस अधीक्षक, मुंगेली के पद पर अपनी सेवाएं दी। सरकार ने इन्हें अगस्त 2020 से पुलिस अधीक्षक, राजनंदगावँ की जिम्मेदारी सौंपी है जिसे यह जिम्मेदारी से निभा रहे है। शुरू से ही पढ़ाई में अग्रणी रहने वाले एसपी डी.श्रवण एनसीसी सी सर्टिफिकेट प्राप्त है और इन्हें यूजीसी स्कालरशिप भी मिल चुका है।
पिक्चर देखने, खाना बनाने तथा टेबल टेनिस खेलने में विशेष रूचि रखने वाले एसपी डी.श्रवण अपने पिता जी को अपना आदेश मानते है और उन्हीं से प्रेरित होकर सिविल सर्विसेज में आये। इनके पिताजी भी सिविल सर्वेंट थे।
एसपी डी. श्रवण ने बताया कि अपराधों की रोकथाम करना और उन्हें जल्द से जल्द सॉल्व करना, लॉ एंड ऑर्डर, महिलाओं संबंधित अपराध, एसटी/एससी सम्बंधित शिकायतो, नक्सल उन्मूलन में काम करना मेरा मुख्य उद्देश्य रहा है। शिकायतकर्ता की समस्याओं को जल्द से जल्द समाधान कर उन्हें न्याय दिलाना मेरी प्राथमिकता है। राजनंदगावँ एसपी डी.श्रवण ने गणतंत्र दिवस की दी बधाई, देखे वीडियो👇🏻

Related Posts