BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

चैतन्य बघेल और दुर्ग पुलिस अधीक्षक ने फीता काटकर सिरसा गेट स्थित यातायात बूथ एवं जिंगल का किया शुभांरभ

भिलाई। 32वें सड़क सुरक्षा माह के दूसरे दिन आज दिनांक 19.01.2021 दिन मंगलवार को यातायात पुलिस दुर्ग एवं नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा के सहयोग से निर्मित नये यातायात बूथ एवं जिंगल का शुभांरभ मुख्य अतिथि चैतन्य बघेल, (मुख्यमंत्री के सुपुत्र) एवं प्रशांत ठाकुर, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग के उपस्थिति में फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर सीएम ओएसडी मनीष बंछोर, रोहित झा, अति.पुलिस अधीक्षक (शहर), विश्वास चन्द्राकर, नगर पुलिस अधीक्षक (छावनी), गुरजीत सिंह, उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) एवं निरीक्षक विनय सिंह, निरीक्षक डी.पी.पात्रे एवं अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें। उक्त जिंगल के माध्यम से जिले के 08 प्रमुख चौक में सुरक्षित भवः फाउण्डेशन के सहयोग से सुमधुर संगीत से यातायात नियमों संबंधित एवं स्वच्छता संबंधी जागरूक किया जा रहा है। आज दिनांक से सिरसा गेट चौक में चरोदा एवं भिलाई 03 वासियों को भी यातायात संबंधी जानकारी जिंगल के माध्यम से प्रदान की जावेगी। सड़क सुरक्षा के द्वितीय दिन बीएसपी स्कूल सेक्टर 07 ग्राउण्ड भिलाई में दुर्ग पुलिस द्वारा युवा वर्ग के बालक/बालिका को होेने वाले भारतीय थले सेना/वायु सेना/पुलिस/अन्य अर्द्धसैनिक बल में भर्ती निकट भविष्य में संभावित होने से निःशुल्क शारीरिक दक्षता प्रशिक्षण में 250 बालक/बालिकाओं को यातायात के प्रमुख नियमों की जानकारी प्रदान कर भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने हेतु संकल्प पत्र भराया गया। इसी प्रकार अंजोर रथ एवं नुक्कड नाटक के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों लगने सप्ताहिक बाजार मडई मेला में आज ग्राम पुरई, कुथरेल एवं पुलगांव में ग्रामीणाों को यातायात नियम के प्रति जागरूक करने तथा यातायात नियम पालन न करने से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया। ग्रामीण क्षेत्र में नुक्कड नाटक के माध्यम से हमारी किन छोटी छोटी गलतियो की वजह से हम किसी सड़क दुर्घटना के शिकार होते है इसकी जानकारी ग्रामीण को दी गई। यातायात पुलिस द्वारा शहर के चौक चौराहों में यातायात नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों को चेतावनी पत्र देकर यातायात नियम का पालन करने हेतु समझाईस दी जा रही है तथा वाहन चालकों से संकल्प पत्र भराया गया।

Related Posts