यशस्वी ने अब तक 193 गेंद का सामना किया और अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने अब तक 153 गेंद का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं…
नईदिल्ली (ए)। पर्थ टेस्ट का दूसरा दिन भारत के नाम रहा। टीम इंडिया ने अपनी दूसरी पारी में बिना विकेट गंवाए 172 रन बना लिए हैं। फिलहाल केएल राहुल 62 रन और यशस्वी जायसवाल 90 रन बनाकर क्रीज पर हैं। टीम इंडिया की कुल बढ़त अब तक 218 रन की हो चुकी है। भारत ने अपनी पहली पारी में 150 रन बनाए थे, जबकि ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 104 रन पर समाप्त हुई थी। भारत को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। यशस्वी ने अब तक 193 गेंद का सामना किया और अब तक सात चौके और दो छक्के लगाए हैं। वहीं, राहुल ने अब तक 153 गेंद का सामना किया है और चार चौके लगाए हैं।
राहुल और यशस्वी ने दूसरी पारी में अब तक 57 ओवर बल्लेबाजी की है। ऑस्ट्रेलिया में किसी विदेशी ओपनिंग जोड़ी द्वारा खेले गए ये दूसरे सबसे ज्यादा ओवर्स हैं। इस मामले में स्ट्रॉस और कुक की सलामी जोड़ी शीर्ष पर है। उसने 2010 में ब्रिस्बेन में 66.2 ओवर तक बल्लेबाजी की थी। इन दोनों के बाद वेस्टइंडीज के शेरविन कैंपबेल और वेभेल हिंड्स का नाम आता है। इन दोनों ने सिडनी में 2001 में 53.3 ओवर तक बल्लेबाजी की थी।















