गुण्डरदेही। घटना थाना क्षेत्र के ग्राम मुंदेरा की है। ग्राम मुंदेरा में झाड़ फुककर व डरा धमका कर पैसे लेने की प्रार्थी केतराम साहू पिता हलधर प्रसाद साहू सा0 बोदल थाना रनचिरई जिला बालोद की रिपोर्ट पर अप0क्र0 08/21 धारा 384,420,34 भादवि पंजीबद्ध किया गया ,आरोपीगण ग्राम कुकदा थाना कुम्हारी के घुमंतुगक है, जो डेरा बनाकर रहते है, इनके द्वारा भोले-भाले ग्रामीणों को जिसका बच्चा नही होता हो, उनको इसके जड़ी बुडी व झाड़ फुक करने व पैसा देने के लिए दुष्प्रेरित किया जाता है। झाड़ फुक के उपरांत पैसा नही देने पर पुलिस को सूचना देने पर मृत्यु हो जाने का भय दिखाकर पैसा ले लिया जाता है। इसी तरह प्रार्थी को भय दिखाकर 40,000 रूपये ले लिया गया , मामले की सूचना गुण्डरदेही पुलिस को मिलने पर तत्काल मुंदेरा स्थित डेरा में पुलिस द्वारा तत्काल दबिश दी गई एवं आरोपीगण राज कुमार पटोती पिता स्व0 लंखाराम पटोती जाति गोड उम्र 50 वर्ष सा0 कुग्दा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग एव भगवती ऊर्फ लक्ष्मी पटोती पति राज कुमार पटोती जाति गोड उम्र 45 वर्ष सा0 कुग्दा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग से 30,000 रूपये रकम जप्त कर आरोपीगण को गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमांड पर भेजा गया। आरोपीगण–
- राज कुमार पटोती पिता स्व0 लंखाराम पटोती जाति गोड उम्र 50 वर्ष सा0 कुग्दा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ0ग0
- भगवती ऊर्फ लक्ष्मी पटोती पति राज कुमार पटोती जाति गोड उम्र 45 वर्ष सा0 कुग्दा थाना कुम्हारी जिला दुर्ग छ0ग0..जप्ती- 30,000 रूपये






