BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पटवारी का सील व हस्ताक्षर कर कब्जा प्रमाण पत्र कुटरचित तैयार कर असली के रूप में उपयोग करने वाला आरोपी और पटवारी का असिस्टेंट गिरफ्तार

फ्लैट के मालिक ने पटवारी के असिस्टेंट के साथ मिलकर घटना को दिये अंजाम…पटवारी के असिस्टेंट ने मकान मालिक भरत मतलानी से 3500 रू प्राप्त कर कुटरचित कर कब्जा प्रमाण पत्र तैयार किया था…

बिलासपुर। प्रार्थी उमेन्द प्रसाद बंजारे पिता स्व० कालीशरण बंजारे उम्र 53 वर्ष निवासी विनोवा नगर गली नंबर R2 थाना तारबहार जिला बिलासपुर थाना उपस्थित होकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.11.2024 को साम्ब शिवम पाठक जिसके द्वारा पिंकी मतलानी से क्रय किये हुए मकान टिकरापारा कल्याण सुन्दरम अपार्टमेन्ट के द्वतीय तल फ्लैट नंबर ए. एस. 2 में 800 वर्गफुट में निर्मित मकान का कब्जा प्रमाण पत्र बनवाने के लिए उनके पास आये।

तब उसे ज्ञात हुआ की पिंकी मतलानी पति भरत मतलानी उम्र 41 वर्ष निवासी गुरूनानक चौक तोरवा बिलासपुर के द्वारा मुल्यवान प्रति भूति उक्त भूमि को बिक्री करते समय कब्जा पंचनामा कूट रचना कर दिनांक 30.09.2024 को फर्जी कब्जा पंचनामा प्रमाण पत्र बनाकर उसे असल प्रमाण पत्र के उपयोग में लाकर टिकरापारा बिलासपुर खसरा नंबर 123 आबादी भूमि में कल्याण सुन्दरम अपार्टमेन्ट में स्थित हैं।

जिसके विक्रेता पिंकी मतलानी पति भरत मतलानी के द्वारा फर्जी तरीके से रजिस्ट्री करवा लिया है। जिसे साम्ब शिवम पाठक पिता स्व० कालीका प्रसाद पाठक जाति ब्राम्हण निवासी ग्राम पोस्ट बैमा तहसील बेलतरा के नाम पर बैमाना क्र० 2722 दिनांक 04.10.2024 को रिसिप्ट नंबर 2024 / 12 / 4157 के द्वारा रजिस्ट्री कराया गया है।

उसमे लगे हुए कब्जा प्रमाण पत्र को देखने पर उसे पता चला की वह कब्जा प्रमाण पत्र उनके द्वारा जारी नहीं किया गया है। घटना के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दिया गया जिस पर पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन व अति. पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबद्रा (भा.पु.से.) को दी गई।

मार्गदर्शन पर आरोपियों की पता साजी किया गया है जो आरोपी सलमान खान व भरत मतलानी के द्वारा कुटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी तरिके से कब्जा प्रमाण पत्र बनाना अपराध कबूल किया गया है जिस पर थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक – 553 / 24 धारा 338,340 (2) बीएनएस के तहत आरोपियो गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। अग्रिम कार्यवाही जारी है।

आरोपी: 01. सलमान खान पिता सलाम उल्ला खान उम्र 31 वर्ष निवासी तालापारा मरिमाई मंदिर के पास थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर (छग) मो० नं० 8319242441

02. भरत मतलानी पिता रमेश मतलानी उम्र 42 वर्ष निवासी मित्रा नर्सिंग होम के बगल गुरूनानक चौक तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर (छग)

Related Posts