भिलाई। छत्तीसगढ़ भोजपुरी परिषद के केन्दीय कार्यालय का उद्घघाटन जी ई रोड पावर हाउस भिलाई में हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दूर्ग एसपी जितेंद शुक्ला थे। उन्होंने फीता काटकर केन्दीय कार्यालय का शुभारंभ किया। श्री शुक्ला ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा की बोली में अपनापन होता है। यह लोगों को जोड़ने का काम करती है। भोजपुरी की भाषा मे बहुत मिठास है। हम सबका उद्देश्य होना चाहिये की एक दूसरे की हर सम्भव मदद करे। हमको व्यक्ति की अच्छाई को जानना चाहिये। मैं चाहता हु की छग भोजपुरी परिषद का प्रभाव हर फील्ड में सौ प्रतिशत हो।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख़्य सरक्षक संजय ओझा ने की। विशिष्ठ अतिथि केके झा, जेपी गुप्ता थे। स्वागत भाषण परिषद के प्रदेश अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने दी। श्री बैठा ने परिषद के कार्यों को विस्तृत रूप से उपस्थित सभी वरिष्ठों के सामने विशेष रूप से रखी, भोजपुरी जोड़ने का काम करती है शांति का संदेश देने वाले गौतम बुद्ध ,वीरों के वीर गुरु गोविंद सिंह जी वह एकता के भाईचारे को एक सूत्र में पिरोने वाली छठ मैया का पर्व जो जाति व्यवस्था को कोसों दूर रखती है।
एक घाट पर अमीर गरीब छोटा बड़ा धार्मिकता से ऊपर उठकर एक नई संदेश बिहार की भूमि से चलता है जो आज दुनिया के कोने कोने में फैल रहा है हम उस मिट्टी से आते हैं जहां शांति का संदेश वह एकता का संदेश भाईचारे का संदेश भोजपुरी मिट्टी देती है , छत्तीसगढ़ के पावन धरा पर सभी वरिष्ठों को जोड़ने के उद्देश्य को लेकर कार्यालय का शुभारंभ जितेंद्र शुक्ला पुलिस अधीक्षक दुर्ग द्वारा किया गया, हम सभी लोग हमेशा एसपी साहब का आभारी रहेंगे।
कार्यक्रम को संजय ओझा व केके झा ने भी सम्बोधित कर भोजपूरी परिषद के क्रिया कलापो व उपलब्धियो को बताया, कार्यक्रम का संचालन बीपी सिह ने किया।
इस अवसर पर प्रमुख़ रूप से परिषद के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा, निशिकांत शर्मा, विरेन्द्र यादव, प्रेमप्रकाश मिश्रा, हरीन्द्र यादव, मोतीलाल बैठा, रमेश भगत,मनोज चौधरी, मनोज पाण्डे, मिडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा, संजय टावरी, मित्तल अग्रवाल, अनिल सोनी, दिलीप सिह, नँद किसोर सिंह, व्ही विस्वनाथन आचारी,मृत्युजय भगत,सजंय मिश्रा, अजय कुमार यादव, अरुण राय, राकेश प्रसाद मनोज चौधरी सहित परिषद के अन्य जन उपस्थित थे। यह जानकारी छग भोजपूरी परिषद के मिडीया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने दी।
















