

दुर्ग। आज दिनांक 15-01-2021 को ग्राम- खपरी के अंतर्गत अवैध प्लॉटिंग के विरुद्ध कार्यालय अनुभागीय अधिकारी दुर्ग एवं संयुक्त संचालक नगर तथा ग्राम निवेश दुर्ग के द्वारा अभियान चलाया गया। निरीक्षण में पाया गया कि विकासकर्ताओं के द्वारा नियमानुसार अभिन्यास अनुमोदन किये बगैर कृषि भूमि पर अवैध रूप से मार्गों का निर्माण कर भूखंड चिन्हित कर भूखंडों का विक्रय किया जा रहा है जिससे अवैध कालोनियां विकसित हो रही है जिसमें रघुनाथ ठाकुर एवं अन्य, माखनलाल वर्मा, मेसर्स श्याम इंफ़्रा के प्रोपराइटर रूपनारायण एवं रामसिंह, सत्यम अग्रवाल, राजीव रतन अग्रवाल, सत्यपाल बंसल, रवि अग्रवाल, रमा अग्रवाल एवं अन्य के द्वारा किये जा रहे हैं। अवैध विकास व कालोनियों की जांच की गई तथा अवैध विकासकर्ताओं की छत्तीसगढ़ नगर तथा ग्राम निवेश अधिनियम 1973 के प्रावधानों के तहत नोटिस जारी की गई है। जिला कलेक्टर दुर्ग के द्वारा जिले में अवैध विकास कर्ताओं के विरुद्ध कार्यवाही के सख्त निर्देश प्राप्त है जिससे तारतम्य में राजस्व विभाग के सहयोग से अवैध कालोनियों के विरुद्ध कार्यवाही आरंभ है। जिसमें ऐसे स्थलों का चिन्हांकन/ विकासकर्ताओं एवं भूमि स्वामियों के संबंध में जांच की गई। इस दौरान एसडीएम खेमलाल वर्मा, प्र. संयुक्त संचालक न.ग्रा.नि. विमल बगवैया, सहायक संचालक प्रतीक दीक्षित, राजेश डूम्भरे, वर्षा दीवान मिश्रा, अनूप गढ़े, संदीप पटेल, अमर सिंह बघेल एवं मोहम्मद हारून उपस्थित थे ।









