BREAKING

Uncategorised

सरगुजा रेंज आईजी आरपी साय ने सूरजपुर जिले का किया दौरा, पुलिस कार्यालय के शाखाओं का लिया जायजा

सूरजपुर। आईजी सरगुजा रेंज, सरगुजा आर.पी.साय ने शुक्रवार 15 जनवरी को सूरजपुर जिले का दौरा किया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक सूरजपुर राजेश कुकरेजा मौजूद रहे। आईजी सरगुजा सर्वप्रथम पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे जहां उन्हें पुलिस जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया। आईजी ने पुलिस अधिकारियों को निगरानी व गुण्डा बदमाशों की नियमित जांच करने, नशे के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही करने एवं नागरिकों को ठगी से बचाने हेतु जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
जिला पुलिस कार्यालय के सभाकक्ष में आईजी सरगुजा आर.पी.साय ने जिले के पुलिस अधिकारियों एवं थाना-चौकी प्रभारियों की बैठक ली और उनका परिचय प्राप्त किया और यहां पदस्थापना के अनुभव को साझा किया। पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने आईजी सरगुजा को जिले की कार्यवाही, निर्माण कार्य, अपराधों के निकाल सहित अन्य गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। आईजी ने थाना प्रभारियों को कहा कि वर्ष के समाप्ति पर लंबित अपराधों की संख्या ज्यादा हो जाती है इसके निराकरण के लिए अभी से पंजीबद्व होने वाले अपराधों के निकाल पर विशेष ध्यान दी जाए, जब कोई व्यक्ति किसी परेशानी में होता है तभी वह थाना आता है, फरियादी के थाना में आने पर उसे शालीनता से बैठाकर उसकी समस्या को सुने और उचित निराकरण करें और की गई कार्यवाही से फरियादी को अवगत कराए। उन्होंने कहा कि आम नागरिकों से अच्छे तालमेल बनाकर क्षेत्र की गतिविधियों की जानकारी ले। उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार करने वालों के विरूद्व सख्त कार्यवाही की जाए।
उन्होंने कहा कि सूरजपुर में अपराधों के नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्य किए जा रहे है, घटना दुर्घटना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच रही है, जिले में अपराधों का निकाल अच्छा है, कोविड-19 संक्रमण से लोगों को सुरक्षित रखने बेहतर कार्य की गई जिस हेतु पुलिस अधीक्षक की प्रशंसा की।

हाईवे पेट्रोलिंग पूरी क्षमता से कर रही है कार्य।
जिले में हाईवे में सड़क दुर्घटना होने पर घायलों को तत्काल सहायता पहुंचाने के लिए जिले में 01 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध कराई गई जो निरंतर कार्य कर रही है। आईजी सरगुजा ने कहा कि हाईवे पेट्रोलिंग 24 घंटे कार्य कर रही है किन्तु सुबह के वक्त ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता है ताकि किसी आपात स्थिति में यह पेट्रोलिंग टीम दुर्घटना की सूचना पर मौके पर पहुंचकर घायलों को जल्द रेस्क्यू कर सके।

कार्यालय के शाखाओं का लिया जायजा।
बैठक के बाद आईजी सरगुजा ने जिला पुलिस कार्यालय के सभी शाखाओं का जायजा लिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक राजेश कुकरेजा ने कार्यालयीन अधिकारियों के द्वारा किए जाने वाले कार्यो की जानकारी से उन्हें अवगत कराया।
इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हरीश राठौर, सीएसपी जे.पी.भारतेन्दु, एसडीओपी प्रेमनगर प्रकाश सोनी, एसडीओपी ओड़गी मंजूलता बाज, जिले के थाना-चौकी प्रभारी सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Related Posts