रायपुर। राजधानी रायपुर में लॉक डाउन की स्थिति का जायजा लेने गृहमंत्री ताम्रध्वज साहु सोमवार को शहर में निकले। गृहमंत्री भगतसिंह चौक, भारतमाता चौक, अनुपम चौक, कोतवाली चौक पर लॉकडाउन का जायजा लिया। इस दौरान इनके साथ एसएसपी आरिफ़ शेख सहित कई आलाधिकारी भी मौजूद थे।









