BREAKING

Uncategorised

एसएसपी अजय यादव के अनुभवों का लाभ मिला राजधानी पुलिस को, उपलब्धियों से भरा रहा वर्ष 2020, बेहतर पुलिसिंग से अपराधों में आई कमी

रायपुर (सारनाथ एक्सप्रेस)। राजधानी के उप पुलिस महानिरीक्षक व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के अनुभवों का लाभ राजधानी पुलिस को वर्ष 2020 में खूब मिला। जिसके बदौलत वर्ष 2020 राजधानी पुलिस के लिए उपलब्धियों भरा रहा। रायपुर पुलिस ने अपराधों के निकाल में वर्ष 2019 के मुकाबले 2020 में सफलता पाई है। रायपुर पुलिस की मुस्तैदी और व्यवसायिक कार्य प्रदर्शन के कारण वर्ष 2020 के अपराधों के आंकड़ों में कमी देखी गई है। गैर इरादतन हत्या, लूट, चोरी, धोखाधड़ी, आगजनी और यौन उत्पीडऩ के प्रकरणों में काफी उल्लेखनीय कमी देखी गई है। वहीं हत्या, बलात्कार, नकबजनी और छेड़छाड़ धारा 354 भादवि के प्रकरणों में सराहनीय कमी देखी गई है।
रायपुर पुलिस से प्राप्त आकड़ों के अनुसार वर्ष 2019 के मुकाबले वर्ष 2020 में हत्या में 1.25 प्रतिशत, गैर इरादतन हत्या में 50 प्रतिशत, बलात्कार में 14 प्रतिशत, लूट में 36 प्रतिशत, नकबजनी में 17 प्रतिशत, चोरी में 27 प्रतिशत, धोखाधड़ी में 29 प्रतिशत, आगजनी में 41 प्र्रतिशत, छेड़छाड़ में 16 प्रतिशत और यौन उत्पीडऩ में 30 प्रतिशत की कमी हुई है।
राजधानी पुलिस ने हत्या के लगभग सभी मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी की है। डकैती के सभी मामलों का खुलासा करते हुए 74 प्रतिशत माल की बरामदगी की है। वर्ष 2020 में लूट के 55 प्रकरणों में से 49 प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी और 75 प्रतिशत माल बरामदगी की गई है। जबकि वर्ष 2019 में माल बरामदगी का प्रतिशत 64 था एवं 86 प्रकरण में से 72 प्रकरणोंं में अपराधियोंं की गिरफ्तारी हुई थी। वर्ष 2020 में नकबजनी के सभी प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल की बरामदगी की गई है। वर्ष 2019 में बरामदगी का प्रतिशत जहां 42 प्रतिशत था वहीं वर्ष 2020 में 55 प्रतिशत माल बरामदगी की गई है। वर्ष 2020 में चोरी के सभी प्रकरणों में आरोपियों की गिरफ्तारी एवं माल की बरामदगी हुई। वर्ष 2019 में बरामदगी का प्र्रतिशत जहां 35 प्रतिशत रहा वहीं 2020 में 52 प्रतिशत माल बरामद किया गया।
महिला संबंधी अपराधों में आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी का प्रयास किया गया है एवं पीडि़त को त्वरित न्याय दिलाने हेतु 15 दिवस के भीतर अभियुक्त पत्र न्यायालय में प्रस्तुत करने का प्रयास किया गया है। वर्ष 2020 में बलात्कार के 17 प्रकरणों में आरोपियों को देश के विभिन्न हिस्सों से गिरफ्तार कर लाया गया। जिसमें वर्ष 2016 से 2020 के प्रकरण शामिल हैं। चाकूबाजी के प्रकरण में वर्ष 2019 की तुलना में वर्ष 2020 में आंशिक वृृद्धि हुई है लेकिन चाकूबाजी के 95 प्रतिशत से अधिक प्रकरणों में आरोपियोंं की गिरफ्तारी हो चुकी है। वर्ष 2019 की तुलना में लगभग 100 प्रतिशत अधिक अवैध शराब पर कार्रवाई की गई है। वर्ष 2019 में जहां 5 हजार 467 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया था वहीं वर्ष 2020 में 10 हजार 203 लीटर अवैध शराब जब्त किया गया। वर्ष 2020 में नशे के कारोबार के खिलाफ अभियान छेड़ा गया जिसमें काफी अच्छा सफलता हासिल हुई। पूर्व की तुलना में ज्यादा मादक पदार्थ एवं आरोपियों को पकड़ा गया। प्राप्त आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2020 में गांजा 1545 किलोग्राम, हेरोईन 4 मिग्रा, अफीम 12.3 मिग्रा, कोकीन 13.73 मिग्रा, एमडीएम 93.61 किग्रा, चरस 1.876 मिग्रा, टेबलेट 11 हजार 962 नग, कैप्सूल 2050 नग, सिरप 2010 बॉटल तथा डोडा 44.05 किग्रा जब्त किया गया।
वर्ष 2019 में जुआं अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए कुल 57,79,262 रुपए जब्ती की गई। जबकि वर्ष 2020 में कुल 94,48,373 रुपए जब्त किए गए जो कि वर्ष 2019 की तुलना में 90 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2019 में सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए 14,02,559 रुपए जब्त किए गए। वहीं वर्ष 2020 में कुल 35,30,497 रुपए जब्त किए गए जो कि वर्ष 2019 की तुलना में लगभग 120 प्रतिशत अधिक है। वर्ष 2020 में गुंडा एवं असामाजिक तत्वोंं पर कार्रवाई जारी है। 76 नए गुंडा फाईल एवं 37 निगरानी बदमाशों की फाईलें खोली गई हैं। 2 बदमाशों के रासुका हेतु प्रतिवेदन कलेक्टर को भेजा गया है। जिसमें से 1 पर रासुका की कार्रवाई की गई है। 4 बदमाशों को जिला बदर करने हेतु कलेक्टर को प्रतिवेदन भेजा गया है। नए एवं पुराने बदमाशों/हिस्ट्रीशीटरों पर लगातार नजर रखी हुई है। शिकायत प्राप्त होने पर आम्स एक्ट, एनडीपीएस एवं आबकारी एक्ट की कार्रवाई लगातार की जा रही है।
सायबर ठगी से बचने हेतु राजधानी पुलिस लगातार अभियान चला रही है। जिसके तहत साइबर संगी कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यातायात नियमों के प्रति जागरुकता हेतु ट्रैफिक सियान-ट्रैफिक मितान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। बुजुर्गों की सहायता हेतु समर्पण अभियान, पुलिस स्टॉफ हेतु स्पंदन कार्यक्रम, संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण हेतु खाकी आईस, यातायात नियमों को तोडऩे वालों को ई-चालान के माध्यम से नोटिस, वर्ष 2020 में 1 करोड़ से अधिक की समन्स राशि ई-चालान के माध्यम से वसूली की गई। महिला थाने में पारिवारिक विवाद का निपटारा, कुल प्राप्त 1162 शिकायतोंं में 641 प्रकरणों काउंसलिंग के पश्चात दोनों पक्ष पुन: साथ में रहने हेतु राजी हुए।
कोविड-19 संक्रमण के दौरान लॉकडाउन 1,2,3,4 एवं अनलॉक 1,2,3 में शासन-प्रशासन के समस्त निर्देशों का पालन कराया गया। जरुरतमंदों को भोजन वितरण एवं गंतव्य तक पहुंचाने में मदद की गई। कोविड अस्पतालों की सुरक्षा एवं कांट्रेक्ट ट्रेसिंग में मेडिकल टीम की सहायता करना, कोविड के खिलाफ जंग लड़ते हुए जिला पुलिस के 352 से अधिक अधिकारी/जवान संक्रमित हुए। वहीं 3 अधिकारियों को कोविड-19 से मृत्यु हो जाने के बावजूद फ्रंड लाईन वारियर्स के रुप में सक्रियता से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना।
कुछ महत्वपूर्ण चर्चित अपराधों में पुुलिस को मिली सफलता

  1. बहुचर्चित उद्योगपति प्रवीण सोमानी अपरहण कांड में अपहृत को सकुशल बरामदगी और प्रमुख आरोपियों की गिरफ्तारी
  2. पंकज बोथरा अपहरण कांड/सराफा व्यापारियों से लूट/हत्या सहित कुल 4 प्रकरणों का खुलासा
  3. देवेन्द्र नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत टिंबर व्यापारी से कट्टा टिकाकर 50 लाख की लूट
  4. थाना माना अंतर्गत विदेशी शराब दुकान में 28 लाख की नगदी चोरी
  5. सिविल लाईन थाना अंतर्गत 10 करोड़ की बड़ी ठगी करने वाले फर्जी लोन गिरोह का पर्दाफाश
  6. अंतर्राज्यीय ट्रक लूट गिरोह को पकडऩे में कामयाही, विभिन्न राज्यों में की थी घटनाएं
  7. थाना उरला अंतर्गत मुद्रा लोन, बीमा एवं फायनेंस कंपनी के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह
  8. थाना मौदहापारा में नगदी 67.20 लाख रुपए की नकबजनी का खुलासा
  9. थाना खमतराई में मैक्स लाईफ इंश्योरेंस पालिसी के नाम पर देश भर में 10 करोड़ रुपए से ऊपर की ठगी करने वाला अंतर्राज्यीय गिरोह
  10. थाना कोतवाली और आजाद चौक अंतर्गत मादक द्र्रव के अंतर्राष्ट्रीय नेटवर्क को पकड़ा गया। एमडीएमए, कोकिन जैसे ड्रग्स पकड़़े गए। नारकोटिक्स एक्ट में बड़ी कार्रवाई
  11. थाना आरंग में गुल्लू आरंग विदेशी शराब दुकान में हुई डकैती का खुलासा
  12. जमीन खरीद फरोक्त में फर्जी दस्तावेज बनाकर 100 से अधिक लोगों के साथ ठगी करने वाले बंटी-बबली गिरोह को पकड़ा गया
  13. थाना राजेन्द्र नगर क्षेत्र के अंतर्गत 16 लाख रुपए का अफीम एवं डोडा चूरा आरोपियों सहित पकड़ा गया।
  14. थाना खमतराई अंतर्गत फेसबुक पर दोस्ती करके ठगी करने वाले नाइजेरियन गिरोह को पकड़ा गया
  15. थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में लाखों की नकबजनी करने वाले अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह को पश्चिम बंगाल से पकड़कर लाया गया।
  16. देश भर में घूम-घूम कर एटीएम मशीन में छेड़छाड़़ कर लाखों रुपए आहरित करने वाले फरीदाबाद (हरियाणा) के अंतर्राज्यीय गिरोह को पकडऩे में कामयाबी मिली।
  17. छत्तीसगढ़ के रायपुर सहित अन्य राज्यों में सून मकानों में चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय टाण्डाधार (मध्यप्रदेश) पत्थर चोर गिरोह की गिरफ्तारी
  18. शादी-विवाह में शूट-बूट पहनकर चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह को मध्यप्रदेश के राजगढ़ से पकडऩे में कामयाबी मिली
  19. ड्रग्स पैंडलर पर कार्रवाई करते हुए भिलाई से महिला आरोपी सहित कईयों की गिरफ्तारी की गई है। इसकी कार्रवाई अभी जारी है।
    ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस के मुखिया डीजीपी डीएम अवस्थी भी समीक्षा बैठक में रायपुर एसएसपी के कार्यो की सराहना करते हुए उनकी पीठ थपथपा चुके है।

Related Posts