BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग लड़की को धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म कर गर्भवती करने वाला आरोपी केरल से गिरफ्तार

नाबालिग लड़की को धमकी देकर जबरदस्ती दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी सचिन राम को केरल (मलप्पुरम) से दबोचा गया, भेजा गया जेल…फरार आरोपी के विरूद्ध न्यायालय द्वारा स्थाई वारंट भी जारी किया गया था…

 

जशपुर। जिले के एक ग्राम की 36 वर्षीय महिला ने दिनांक 06.07.2024 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसकी बड़ी नाबालिग पुत्री जो 16 वर्ष 05 माह की है, वह एक दिन उल्टी कर रही थी। प्रार्थीया द्वारा इस संबंध में अपनी पुत्री से पूछने पर बताई कि 10वीं पढ़ाई करने के दौरान स्कूल जा रही थी उसी दौरान सचिन राम इसे झांसा देकर अपने साथ ले गया एवं दुष्कर्म किया।

सचिन राम ने प्रार्थी की पुत्री को घटना के संबंध में किसी को बताने पर डराया एवं धमकाया। इसके बाद समय-समय पर झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया है, जिससे नाबालिग पुत्री गर्भवती हो गई। प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर आरोपी सचिन राम के विरूद्ध धारा 363, 366, 376, 376(2)(एन) भा.द.वि. एवं 4, 6 पाॅक्सो एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण का आरोपी सचिन राम अपने गांव से फरार था, जिसकी लगातार पतासाजी की जा रही थी।

प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर सूचना एवं सायबर सेल के सहयोग से फरार आरोपी सचिन राम के केरल के मलप्पुरम में पहचान छिपाकर मजदूरी करना पता चला। इस पर पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा एक विशेष टीम गठित कर मलप्पुरम रवाना किया गया।

टीम द्वारा मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये दबिश देकर उसे पकड़कर अभिरक्षा में लेकर वापस थाना लाया गया। पूछताछ में आरोपी ने उक्त अपराध को घटित करना स्वीकार किया है। आरोपी सचिन राम उम्र 28 साल के विरूद्ध पर्याप्त अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 12.11.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक राकेश यादव, निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे प्र.आर. 313 अनुज एक्का, आर. 538 सुभाष साय पैंकरा, आर. 80 संदीप साय का योगदान रहा है।

Related Posts