BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन: लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां है तैनात

रायपुर। रायपुर दक्षिण विधानसभा उप निर्वाचन में शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने के लिए पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था लगाई गई है। आज पोलिंग पार्टीज के साथ सुरक्षाकर्मी भी बूथ के लिए रवाना किए गए हैं।

एसएसपी डॉ संतोष सिंह ने बताया है कि लगभग पांच सौ जवानों के साथ पांच सीआरपीएफ कंपनियां मतदान सम्पन्न कराने हेतु तैनात किए गए हैं।

प्रत्येक बूथ पर पुलिस और होमगार्ड के जवान के साथ एसपीओ के रूप में कोटवार लगाए गए हैं। सभी संवेदनशील बूथ और मतगणना स्थल पर सीएपीएफ के आर्म्ड जवान तैनात रहेंगे।

पुलिस इलेक्शन नोडल एएसपी कीर्तन राठौर ने बताया है कि सत्रह पैट्रोलिंग पार्टीज और क्यूआरटी मतगणना स्थल सुरक्षा देखते रहेंगे। इसके अतिरिक्त अधिकारी ड्यूटी में रहेगें।

Related Posts