BREAKING

Uncategorised

उप पुलिस अधीक्षकों को डीजीपी ने किया संबोधित, कहा – पुलिस अधिकारी नैतिक मूल्यों को बरकरार रखें

रायपुर। पुलिस अधिकारी अपने नैतिक मूल्यों को बनाकर रखें। जीवन में ईमानदारी आपकी सबसे बड़ी संपत्ति है। आपको असेट बनना है या लायबिलिटी, ये आपको तय करना है। आपकी ईमानदारी समाज में मिसाल बननी चाहिये। उक्त बातें डीजीपी डीएम अवस्थी ने आज 2013 बैच के उप पुलिस अधीक्षकों से मुलाकात के दौरान कही।

श्री अवस्थी ने कहा कि आपके कार्य ऐसे होने चाहिये कि विभाग के साथ आपके परिवार को भी आप पर गर्व हो। पुलिस का चरित्र गंगा जल की तरह पवित्र होना चाहिये। गंगा जल की तरह आपमें बुराईयों को ना आने दें।

अपराधों की रोकथाम के साथ पुलिस अपना मानवीय चेहरा भी बनाकर रखें। आप जैसे युवा अधिकारी समाज में पुलिस की नकारात्मक छवि बदल सकते हैं। नागरिकों के बीच पुलिस के प्रति परसेप्शन बदलने की आवश्यकता है। कई अधिकारी बहुत ही ईमानदारी से कार्य कर रहे हैं। आपके अच्छे कार्यों की जानकारी भी लोगों को होनी चाहिये।

Related Posts