BREAKING

Uncategorised

लिफ्ट मांगकर मोटर सायकल व मोबाईल फोन चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार


रायपुर। प्रार्थी गौरव कुमार कुर्रे ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह किराये के मकान में हाउसिंग बोर्ड कालोनी सेजबहार में रहता है तथा बी.एस.सी. नर्सिंग की पढाई करता है। दिनांक 28.11.20 की शाम करीब 05ः30 बजे गोकुल नगर के पास एक व्यक्ति प्रार्थी को संतोषी नगर जाने के लिए लिफ्ट मांगा। इसी दौरान प्रार्थी संतोषी नगर तरूण बाजार के सामने मेडिकल में दवाई लेने गया वहां काफी भीड़ थी। कुछ देर बाद प्रार्थी को याद आया कि वह अपनी मोटर सायकल होण्डा सी.बी. हौरनेट क्रमांक सी जी/11/ए के/7817 में चाबी लगा छोड़कर आया है। जाकर देखा तो जिस स्थान पर मोटर सायकल को खड़ी किया था वहां नहीं था तथा प्रार्थी अपने मोटर सायकल के टंकी के कवर के जेब में अपना मोबाईल विवो कंपनी का मोबाईल फोन को भी रखा था। जो अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी से लिफ्ट मांगा था वह भी वहां नहीं था। वहीं अज्ञात व्यक्ति प्रार्थी के मोटर सायकल व मोबाइल को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमंाक 504/20 धारा 379 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल व आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही इस तरह के तरीका वारदात के आधार पर चोरी करने वाले पुराने आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र की गयी। अज्ञात आरोपी के संबंध में तकनीकी विश्लेषण कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी के संबंध में महत्वपूर्ण साक्ष्य प्राप्त हुये जिसके आधार पर टीम द्वारा घटना में शामिल आरोपी महेन्द्र बाघ एवं गोविंद सागर को पकड़कर चोरी के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की होण्डा सी.बी. हौरनेट मोटर सायकल क्रमांक सी जी/11/ए के/7817 एवं 01 नग विवो कंपनी का मोबाईल फोन जुमला कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त किया गया है। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी

  1. महेन्द्र बाघ पिता गुड्डू बाघ उम्र 20 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर।
  2. गोविंद सागर पिता अमर सागर उम्र 19 साल निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर।

Related Posts