

भिलाई। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ ने कांग्रेस सरकार द्वारा धान खरीदी में अव्यवस्था व किसानों के साथ वादाखिलाफी के विरोध में बुधवार 13 जनवरी को विधानसभा स्तरीय धरना-प्रदर्शन किया गया।
भिलाई भाजपा द्वारा पॉवर हॉउस, अंडरब्रिज के पास भी धरना प्रदर्शन किया गया। जिसमें भाजपा की राष्ट्रीय नेत्री व राज्यसभा सांसद सरोज पाण्डेय ने संबोधित करते हुए गिदावरी में कांटे गए रकबा को जोड़ने, तत्काल बारदाने की व्यवस्था करने, किसानों के धान का तीन दिन में भुगतान करने, धान खरीदी का समय 1 माह बढ़ाने, घोषणा पत्र के अनुसार 2 साल का बोनस देने, वनाधिकार पट्टा प्राप्त वनवासियों का धान खरीदने, धान खरीदी की अव्यवस्था के कारण आत्महत्या करने वाले किसानों के परिवारो को 25 लाख की सहायता देने की मांग के मुद्दे पर राज्य सरकार पर जमकर बरसी। धरना-प्रदर्शन में भिलाई भाजपा अध्यक्ष बीरेंद्र साहू, प्रमोद अग्रवाल, विजय जायसवाल, भूषण अग्रवाल, भोला साहू, दिलीप पटेल, मुकेश अग्रवाल, अवधेश चौहान, अनिल सोनी, गोपाल विष्ट, रवि कुशवाहा, संजय खन्ना, कन्हैया सोनी, निर्भय जैन, संतोष सिंह, फनेन्द्र पाण्डेय, टीपी सिंह, विनीत वाजपेयी, पुरुषोत्तम देवांगन, अर्जुन सचदेव, चंद्रिका यादव, नितेश मिश्रा, दिनेश सिंह, बिनोद शर्मा, रामउपकर तिवारी, फिरोज फारुखी, संध्या साहू, उषा उमरे, मंजूषा साहू, कंचन सिंह, टाटा शोभा, पुष्पा गेन्द्रे, शीतल अग्रवाल, रूपा दलाई, राधेश्याम वर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।









