BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

प्रविंद जगन्नाथ को पछाड़ मॉरीशस के नए प्रधानमंत्री बने नवीन रामगुलाम, पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि मैनें मॉरीशस का नेतृत्व करने में उनकी सफलता की कामना की और भारत आने का निमंत्रण दिया। हमारी विशेष और अनूठी साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा है…

नईदिल्ली (ए)। मॉरीशस में हुए संसदीय चुनावों में लेबर पार्टी के प्रमुख डॉ. नवीन रामगुलाम नए प्रधानमंत्री बने हैं। उन्होंने निवर्तमान प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ को हराया है। रविवार को मॉरीशस में संसदीय चुनाव के लिए मतदान हुआ था।

चुनाव में जीत के बाद डॉ. नवीन रामगुलाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि अपने मित्र डॉ. नवीन रामगुलाम से गर्मजोशी से बातचीत की और उन्हें ऐतिहासिक चुनावी जीत पर बधाई दी।

मैंने मॉरीशस का नेतृत्व करने में उनकी सफलता की कामना की और भारत आने का निमंत्रण दिया। हमारी विशेष और अनूठी साझेदारी को मजबूत करने के लिए मिलकर काम करने की आशा है।

 

Related Posts