BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा का रायपुर में निधन, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुःख व्यक्त किया

रायपुर। 1971 युद्ध के वीर योद्धा विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) का आज दिनांक 10 नवंबर 2024 को 89 वर्ष की उम्र में रायपुर (छग) में निधन हो गया। सोमवार प्रातः 11:30 बजे महादेव शमशान घाट में उनके पार्थिव शरीर को विदाई दी जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके निधन पर गहरा दुःख व्यक्त किया है।

विंग कमांडर एमबी ओझा (सेवानिवृत्ति) 1962, 1965, 1971 के युद्ध में शामिल थे तथा भारतीय शांति सेवा के मिशनों में भी शामिल थे।

वे भारतीय वायु सेना में सन 1956 में कमीशन हुए थे। पाकिस्तानी सेना के 90000 सैनिकों ने जनरल जगजीत सिंह अरोड़ा के समक्ष हथियार डाले थे, उस अवसर पर विंग कमांडर एमबी ओझा उपस्थित थे तथा वे उस समर्पण के प्रत्यक्ष गवाह थे।

 

Related Posts