BREAKING

Uncategorised

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 04 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की मिली सुविधा

रायपुर – 11 जनवरी 2021/पीआर/आर/423

रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की बेहतर सुविधा व ज्यादा से ज्यादा यात्रियों को कंफ़र्म बर्थ उपलब्ध करने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने वाली 04 जोड़ी स्पेशल गाड़ियों में अतिरिक्त कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है | विवरण इस प्रकार है –

(1) गाड़ी संख्या 05160/05159 दुर्ग–छपरा-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 11,12, 15 एवं 16 जनवरी 2021 को तथा छपरा से 13,14,17 एवं 18 जनवरी 2021 को प्रदान की जा रही है ।

(2) गाड़ी संख्या 02853/02854 दुर्ग–भोपाल-दुर्ग स्पेशल गाड़ी में 01 अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा दुर्ग से 12 एवं 15 जनवरी 2021 को तथा भोपाल से 13 एवं 16 जनवरी 2021 को प्रदान की जा रही है ।

(3) गाड़ी संख्या 08237/08238 कोरबा-अमृतसर-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा कोरबा से 13 एवं 15 जनवरी 2021 को तथा अमृतसर से 16 एवं 18 जनवरी 2021 को दी जा रही है |

(4) गाड़ी संख्या 08245/08246 बिलासपुर-बीकानेर-बिलासपुर स्पेशल गाड़ी में एक अतिरिक्त स्लीपर कोच की सुविधा बिलासपुर से 14 एवं 16 जनवरी 2021 को तथा बीकानेर से 17 एवं 19 जनवरी 2021 को दी जा रही है |

Related Posts