भिलाई। मिशन संगठन विस्तार के तहत पुराने शिवसेना के गढ़ की पुनः ठीक करने का एक प्रयास किया। जिसके तहत शिवसेना में युवाओं की बैठक सुपेला, कृष्ण नगर दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। जंहा बैठक में जिला अध्यक्ष के मोजुदगी में नए सदस्यों ने संगठन में प्रवेश लिया वंही पार्टी के कार्यशैली सहित समाजिक, राजनीति विषय पर प्रदेश प्रवक्ता विक्की शर्मा ने प्रकाश डाला।
बैठक उपरांत संध्या आरती में सभी शामिल हुए व आगामी तारीख 18, 19 और 20 जनवरी को आयोजन की जानकारी देकर बेरोजगार किसान मोर्चा के स्वागत करने अपील की गई। उक्त बैठक में मुख्य रूप से धनराज कुर्रे, गोपाल दास, पारस देवांगन, रोहित देशलहरे, वीरेंद्र बंसोड़, शशिकांत प्रसाद, मनीष डोंगरे, अभिषेक निर्मलकर, डगेश्वर टंडन, वीरेंद्र साहू, शुभम पिपरोल, रिंकू साहू, कौशल यादव, अभिषेक प्रजापति, चंदन साहू, दोवलत राम साहू, सन्नी यादव, मनोज यादव, डिलेश्वर साहू, रूपेंद्र यादव, मोनू चौहान, सोनू चौहान, मनीष कुमार, शोपनिल कुमार, राजा सेन, रितेश मेश्राम, विकास देवांगन, सहित युवा समिति के युवा वर्ग शिवसेना से जुड़े। उपरोक्त जानकारी दुर्ग जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र सोनी ने दी।









