BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सेक्टर 07 में होने वाले विकास कार्यो का महापौर ने किया भूमिपूजन, विभिन्न स्थानों पर पेवर ब्लाॅक, सीमेंटीकरण और उद्यानों में प्रकाश व्यवस्था किया जाएगा

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र के वार्ड 65 एवं 66 में विभिन्न विकास कार्यों के लिए आज महापौर एवं विधायक देवेन्द्र यादव ने वार्ड 66 के पार्षद एवं महापौर परिषद के सदस्य लक्ष्मीपति राजू , वार्ड 65 की पार्षद ललिता रेड्डी एवं क्षेत्र के नागरिकों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया। सेक्टर के दोनो वार्डों में 13 अलग अलग स्थानांे पर पेवर ब्लाॅक, सड़क सीमेंटीकरण एवं उद्यानों का संधारण एवं प्रकाश व्यवस्था किया जाएगा। वार्ड में वृहद स्तर पर विकास कार्यों की सौगात मिलने से वार्ड के नागरिकों ने महापौर श्री यादव का भव्य स्वागत किया और आवागमन के सहुलियत के लिए बनाए जाने वाले सीसी रोड बनावाने पर आभार व्यक्त किए। इस दौरान महापौर श्री यादव ने लोगों को संबोधित करते हुए वार्ड के नागरिकों को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए और भी विकास किए जाएंगे। भिलाई निगम क्षेत्र के जोन 05 अंतर्गत वार्ड 65 एवं 66 में 51.16 लाख की लागत से विकास कार्यों की शुरूआत करने महापौ देवेन्द्र यादव आज सेक्टर 07 के सड़क 31 ए एवं 31 बी के मध्य पहुंचे जहां नागरिकों की मांग पर उनकी सहूलियत के लिए किए जाने वाले विकास कार्यों के लिए भूमिपूजन किए। सेक्टर 07 के दोनों वार्डों 13 अलग अलग स्थानों पर हुए भूमिपूजन में कई स्थानों पर सड़कों का सीमेंटीकरण, पेवर ब्लाॅक और उद्यानों का संधारण किया जाएगा। इस दौरान उपस्थितजनों को विकास कार्य की बधाई देते हुए महापौर श्री यादव ने निगम प्रशासन द्वारा जनहित के लिए किये जा रहे कार्यों की जानकारी दिए। श्री यादव ने कहा कि वार्ड में स्वच्छ पेयजल, स्वच्छता संबंधी निगम द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि टाउनशिप की पुरानी ग्लोरी को लौटान काम किया जा रहा है। टाउनशिप के सभी वार्डों में सौंदर्यीकरण के लिए पेवर ब्लाॅक, गार्डन, खेल मैदान बनाए गए है, जहां बच्चों को खेलने के लिए सुरक्षित स्थान तो बड़े बुजुर्गों को सुबह शाम टहलने और बैठने के लिए सुगम स्थान मिला है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में पाॅवरहाउस में मेगा मार्ट की तर्ज पर भव्य मदर्स मार्केट का निर्माण किया जा रहा है जो अंतिम चरणों में जल्द ही इसका शभारंभ होने से महिला समूहों द्वारा तैयार किये जाने वाले उत्पादों को विक्रय करने का स्थान मिलेगा। महापौर की उपस्थिति में हुए भूमिपूजन के तहत वार्ड के विभिन्न सड़कों पर सीमेंटीकरण होने से लोगों को आवागमन की सहुलियत होने के साथ ही सड़को पर गड्ढो से निजात तथा सड़क किनारे पेवर ब्लाॅक लगने बारिश के सीजन में कीचड़ से होने वाली परेशानियों से भी निजात मिलने के साथ ही वार्ड की सुंदरता भी बढ़ेगी। भूमिपूजन कार्यक्रम में विशेष रुप से तुलसी साहू उपस्थित रही! इसके अतिरिक्त क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिक एवं वार्ड 55 की महिलाएं उपस्थित थे। वार्ड 65 व 66 में हुए भूमिपूजन तहत होने वाले कार्यों में सेक्टर 07 के सड़क एवेन्यू बी में 10 लाख से पेवर ब्लाॅक, सड़क 30 एवं 31 ए में 10 लाख से पेवर ब्लाॅक, सड़क 31 ए एवं 31 बी में 8 लाख से पेवर ब्लाॅक, सड़क 31 ए में 3 लाख से सीमेंटीकरण कार्य, सड़क 32 में 3 लाख से सीमेंटीरण कार्य, सड़क 29 एवं 31 में 5.96 लाख से उद्यान संधारण कार्य, सड़क 37 एवं 17 में 5.19 लाख से उद्यान में प्रकाश संधारण कार्य, सड़क 30 में 2 लाख से प्रकाश व्यवस्था संधारण कार्य, पानी टंकी के पास उद्यान में प्रकाश संधारण 1.16 लाख से, सड़क 31 में उद्यान में प्रकाश संधारण कार्य 1.20 लाख से और सड़क 29 गार्डन में प्रकाश व्यवस्था 1.20 लाख की लागत से किया जाएगा।

Related Posts