BREAKING

Uncategorised

मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारियों से की बातचीत, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज विश्राम गृह में जिले के वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने अधिकारियों को नववर्ष की शुभकामनाएं दी तथा सभी का परिचय लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि नारायणपुर अपने पिछड़ेपन के लिए नहीं बल्कि तेजी से विकास के लिए जाना जाए, यह हम सबका संयुक्त प्रयास होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने जिले के अधिकारियों को शासकीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों का लाभ जनसामान्य तक पहुंचाने की बात कही। कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री तथा नारायणपुर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्रकुमार, राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, बस्तर सांसद दीपक बैज, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक चंदन कश्यप, अंतागढ़ विधानसभा क्षेत्र के विधायक अनूप नाग सहित जिला एवं पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारीगण उपस्थित थे।

Related Posts