

भिलाई। शनिवार को जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) पार्टी का मोर्चा प्रकोष्ठ बैठक पॉवर हाउस के होटल में किया सम्पन्न हुआ। इस बैठ में पार्टी द्वारा आगामी चुनाव, संगठन विस्तार तथा शंखनाद रैली पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित जनों ने अपने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस की सरकार ने जो वादे करके सत्ता हासिल की थी वह सभी वादे झूठे निकले। कांग्रेस ने किसान, युवा, महिला सहित हर वर्ग के लोगो को ठगा है। यह सरकार किसानों के साथ अन्याय कर रही है, धान खरीदी के नाम पर, बारदाना के नाम पर और बोनस के नाम पर। बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता के नाम, महिलाओं को शराबबन्दी के नाम पर। हर मोर्चे पर सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को ठगा है। इन सब मुद्दों को लेकर जनता कांग्रेस जल्द ही शंखनाद रैली कर सरकार को घेरेगी। शराबबन्दी का वादा करके सट्टा में आने के बाद जगह जगह शराब बिकवाया जा रहा है। रिसाली निगम और धनोरा शराबभट्टी को लेकर जल्द घेराव किया जाएगा। बैठक में युवा अध्यक्ष प्रदीप साहू, महिला अध्यक्ष अनामिका पॉल, छात्र अध्यक्ष रवि चंद्रवंशी, मन्नू लाल परगनिहा, फिरोज खान, अनुपमा गोस्वामी, ज़हिर खान, विनोद गुप्ता, प्रकाश जोशी, सितकरण महिलवार, अश्वनी यदु, ईश्वर उपाध्यक्ष, कृष्णा पात्रे, सादिक रजा, नवीन अग्रवाल, प्रमोद स्वर्णकार, चंदू चंदेल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।









