BREAKING

Uncategorised

गांजे के खिलाफ पुलिस की अब तक की सबसे बड़ी कार्यवाही, 200 किलो गांजा, 01 इनोवा गाड़ी जप्त

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की एक सफेद कलर की इनोवा कार CG-07 M 8026 केंदा की ओर से गौरेला तरफ आ रही है। उसमें बैठे लोगों की गतिविधियां संदिग्ध है। किसी अनहोनी घटना की आशंका में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला के द्वारा पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार को अवगत कराए जो अविलम्ब नाकाबंदी हेतु निर्देशित किये।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौरेला के द्वारा त्वरित रूप से टीम तैयार कर घेरा बंदी हेतु जोगीसार तिराहा की ओर जा रहे थे साथ ही रास्ते मे सामने की ओर से आते हुए वाहनों को रोक-रोक कर चेक कर आगे बढ़ रहे थे इसी दौरान बनझोरका के पास विपरीत दिशा से आ रही एक वाहन को रुकवाए जो वहां पर ना रुक कर तेजी से भागा पीछा करने पर खोडरी जंगल के पास पहुंच कर गाड़ी छोड़कर उसमें बैठे लोग जंगल की ओर भाग गए जिनका पता तलाश किए पर रात्रि होने से पता नहीं चला। वाहन की तलाशी लेने पर वाहन में 200 किलोग्राम गांजा पैकेटों में खाकी टेप में चिपका हुआ मिला जो मौके पर ही वैधानिक कार्यवाही उपरांत थाना गौरेला में अपराध क्रमांक 09/2021 धारा 20 बी एनडीपीएस एक्ट वाहन इनोवा कार CG-07 M 8026 के चालक के विरुद्ध कायम कर जांच विवेचना की जा रही है। वाहन के रजिस्ट्रेशन नंबर व इंजन चेसिस नंबर से वाहन मालिक का पता कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।
विदित हो कि जिला गठन के पश्चात जीपीएम पुलिस के द्वारा गांजा/नशा खोरी के खिलाफ अभियान छेड़कर कार्यवाही की जा रही है जिसमे यह अभी तक की सबसे बड़ी जप्ती कार्यवाही है। अवैध कारोबार जैसे जुआं सट्टा शराब गांजा इत्यादि के खिलाफ कड़ाई आगे भी जारी रहेगी।

Related Posts