BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

राज्यपाल रमेन डेका कोे ब्रम्हकुमारी बहनों ने भाई दूज का टीका लगाया

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की बहनों ने मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी और भाई दूज का टीका लगाकर उनके स्वस्थ जीवन की कामना की। बहनों ने राज्यपाल को शाल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया।

इस अवसर पर जापान एवं फिलिपींस में संचालित प्रजापिता ब्रम्हाकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की संचालिका ब्रम्हाकुमारी रजनी दीदी, इंदौर केंद्र की संचालिका हेमलता, रायपुर केंद्र की संचालिका सविता बहन सहित संस्था के अन्य सदस्य उपस्थित थे।

राज्यपाल को छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के सदस्य ने वार्षिक रिपोर्ट सौंपी: राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग, रायपुर के सदस्य ऑगस्टीन बर्नार्ड और पुष्पा पटेल ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने आयोग के कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया और वर्ष 2022-23 की वार्षिक रिपोर्ट सौंपी।

राज्यपाल से छत्तीसगढ़ सरस्वती शिक्षा संस्थान के सचिव ने सौजन्य मुलाकात की:  राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ सरस्वती शिक्षा संस्थान के सचिव विवेक सक्सेना ने सौजन्य मुलाकात की। उनके साथ मोहन राव पवार, उदय रावल, शशांक शर्मा उपस्थित थे।

राज्यपाल से छत्तीसगढ़ विधान सभा के ओ.एस.डी ने सौजन्य भेंट की: राज्यपाल रमेन डेका से आज यहां राजभवन में छत्तीसगढ़ विधान सभा के विशेष कर्त्तव्य अधिकारी (ओएसडी) विक्रम सिसौदिया सहपत्नीक सौजन्य भेंट कर दीपावली की शुभकामनाएं दी। श्री डेका ने भी उनको दीपावली की शुभकामनाएं दी।

 

Related Posts