BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री ने भाई दूज की दी शुभकामनाएं, कहा- भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को भाई दूज के अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने भाई दूज की पूर्व संध्या को जारी अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि भाई दूज का त्योहार भाई-बहन के अटूट प्रेम का प्रतीक है। इस दिन बहनें भाइयों को तिलक कर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्रार्थना करने के साथ ही भाई और बहन के मध्य स्नेह सदैव बना रहे, यह शुभाशीर्वाद ईश्वर से मांगती हैं।

मुख्यमंत्री ने गीतकार लक्ष्मण मस्तुरिया की पुण्यतिथि पर उन्हें किया याद: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध जनकवि और गीतकार स्वर्गीय लक्ष्मण मस्तुरिया की 03 नवंबर को पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

मुख्यमंत्री ने उन्हें याद करते हुए कहा है कि श्री मस्तुरिया के गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी की सौंधी महक और यहां के लोक-जीवन की झलक दिखती है। छत्तीसगढ़ का सहज-सरल लोक जीवन उनके गीतों में रचा-बसा है।

उन्होंने अपने सु-मधुर और दिलकश आवाज की बदौलत छत्तीसगढ़ के हर वर्ग के दिलों में जगह बनाई। उन्होंने कई छत्तीसगढ़ी फिल्मों के लिए लोकप्रिय गीतों की रचना की।

उनका गीत ‘मोर संग चलव रे-मोर संग चलव जी’ काफी लोकप्रिय हुआ। श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के कला जगत में मस्तुरिया जी का योगदान हमेशा याद किया जाएगा।

Related Posts