BREAKING

Uncategorised

03 नग दोपहिया वाहन चोरी करने वाले दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार, बड़े ही शातिर व प्रोफेशनल तरीके से देते है चोरी की घटनाओं को अंजाम


रायपुर। रायपुर शहर में हो रही मोटर सायकल चोरी की घटनाओं को देखते हुये पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर आरोपियों को पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने- अपने थाना क्षेत्र में वाहन चोरी के आरोपियों को ट्रैप करने हेतु विशेष टीम का गठन किया गया। इसी तारतम्य मंे मुखबीर से सूचना प्राप्त हुई कि कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर रायपुर निवासी अंकुश गुप्ता जो कि पुराना वाहन चोर है जो पूर्व में 10 नग दोपहिया वाहन चोरी करने के प्रकरण में निरूद्ध रह चुका है, अपने साथी गोबरानवापारा निवासी खिलेश देवांगन के साथ मिलकर दोपहिया वाहनों की चोरी करते है एवं चोरी की दोपहिया वाहनों को गोबरानवापारा में छिपा कर रखते है। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल एवं थाना गोबरानवापारा की संयुक्त टीम द्वारा अंकुश गुप्ता एवं खिलेश देवांगन को पकड़कर चोरी की वाहनों के संबंध में कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपियों द्वारा रायपुर के थाना न्यू राजेन्द्र नगर क्षेत्र से ज्यूपीटर वाहन क्रमांक सी जी/04/एच टी/6053, थाना टिकरापारा क्षेत्र से हीरो होण्डा स्प्लेण्डर मोटर सायकल क्रमांक सी जी/07/ए एल/5611 एवं थाना कोतवाली थाना क्षेत्र से एक्टीवा वाहन क्रमांक सी जी/04/एम जे/4887 को चोरी करना तथा चोरी की वाहनों को गोबरानवापारा में छिपाकर रखना एवं उपयोग करना बताया गया। टीम द्वारा आरोपियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की उक्त 03 नग दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 1,20,000/- रूपये जप्त किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना गोबरानवापारा में धारा 41(1$4)/379, 34 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. अंकुश गुप्ता पिता शिव कुमार गुप्ता उम्र 20 साल निवासी कुकुरबेड़ा सरस्वती नगर रायपुर।
  2. खिलेश देवांगन पिता चन्द्रशेखर देवांगन उम्र 20 साल साकिन बिजली आफिस के पास पारागॉव
    गोबरानवापारा रायपुर।

Related Posts