पिछले साल अक्तूबर में जीएसटी का संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये था। इस साल यह बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 8.9 फीसदी की वृद्धि है…
नईदिल्ली (ए)। माह अक्टूबर महीने में वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) का संग्रह 9 फीसदी बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया। यह वृद्धि मुख्य रूप से घरेलू लेन-देन से होने वाली आय में बढ़ोतरी के कारण हुई है। इसमें केंद्रीय जीएसटी संग्रह 33,821 करोड़ रुपये, राज्य जीएसटी 41,864 करोड़ रुपये, एकीकृत जीएसटी 99,111 करोड़ रुपये और उपकर 12,550 करोड़ रुपये रहा।
पिछले साल अक्तूबर में जीएसटी का संग्रह 1.72 लाख करोड़ रुपये था। इस साल यह बढ़कर 1.87 लाख करोड़ रुपये हो गया, जो 8.9 फीसदी की वृद्धि है।
जबकि घरेलू लेन-देन से जीएसटी संग्रह 10.6 फीसदी बढ़कर 1.42 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं, आयात पर कर 4 फीसदी बढ़कर 45,096 करोड़ रुपये हो गया।
इस महीने 19,306 करोड़ रुपये का रिफंड भी दिया गया, जो पिछले साल के मुकाबले 18.2 फीसदी अधिक है। रिफंड को शामिल करने के बाद शुद्ध जीएसटी संग्रह 8 फीसदी बढ़कर 1.68 लाख करोड़ रुपये से अधिक हो गया।
















