BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

जुआ खेलते छह जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे: नगदी ₹1,73,990 एवं 52 ताश पत्ती जप्त

पुलिस टीम द्वारा जुआ खेलने वाले 06 आरोपी जुआरियों को किया गया गिरफ्तार…आरोपी जुआरियों को रामलीला मैदान गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा में जुआ खेलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया…आरोपी जुआरियों से नगदी ₹1,73,990 एवं 52 पत्ती ताश किया गया जप्त…

 

भाटापारा। थाना भाटापारा शहर पुलिस द्वारा अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाले असमाजिक तत्वों एवं जुआ, सट्टा जैसे अंवैधानिक कार्यों में लिप्त आरोपियों की धरपकड़ कार्यवाही जारी है। इसी क्रम में दिनांक 28.10.2024 को थाना भाटापारा शहर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर रामलीला मैदान गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा में जुआ खेलते हुए कुल 06 आरोपी जुआरिओं को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपियों से 52 पत्ती ताश, नगदी ₹1,73,990 जप्त किया गया। आरोपी जुआरियों के विरूद्ध थाना भाटापारा शहर में छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिशेध अधिनियम 2022 की धारा 03(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया है।

आरोपियों के नाम
1. मनीष मंधान उम्र 36 वर्ष निवासी संत कंवर राम वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
2. सुरेश धरानी उम्र 34 साल निवासी मातादेवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

3. श्रवण कुमार उम्र 32 साल निवासी भाटापारा थाना भाटापारा शहर
4. हरिकेश लहरे उम्र 34 साल निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

5. दीपक ठाकुर उम्र 40 साल निवासी माता देवालय वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर
6. जगदीश बजाज उम्र 35 साल निवासी महासती वार्ड भाटापारा थाना भाटापारा शहर

Related Posts