BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 29 अक्टूबर: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा, जल्दबाजी में निर्णय न लें, गलतफहमी से बचना चाहिए

आज 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को चंद्रमा का गोचर दिन कन्या राशि में होगा और इस गोचर के दौरान चंद्रमा आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र से हस्त नक्षत्र पर संचार करेंगे और दूसरी ओर आज बुध वृश्चिक राशि में आकर शुक्र के साथ युति संबंध बनाएंगे जिससे आज धनतेरस पर लक्ष्मी नारायण योग का संयोग बनेगा, आइए जानते है आज का राशिफल…

 

मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल है। आपको प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में अधिक मेहनत करनी होगी। बिजनेस में बदलाव आपके लिए लाभदायक रहेंगे। यदि स्वास्थ्य संबंधी परेशानी थी, तो उसमें सुधार की संभावना है। लोन के लिए आवेदन किया था तो उसके स्वीकृति की संभावना है।

वृषभ राशि: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन मध्यम रहेगा। किसी बात को लेकर मन में चिंता रह सकती है और स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव रहेगा। अचानक धन लाभ होगा जो खुशी देगा। प्रॉपर्टी से संबंधित मामलों में ध्यान दें। पुराना मित्र आपसे मिलने आ सकता है और संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों को आलस छोड़कर मेहनत करनी होगी। सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव के कारण परेशानी हो सकती है। किसी स्कॉलरशिप परीक्षा में शामिल हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। वरिष्ठ सदस्यों का सहयोग मिलेगा।

कर्क राशि: कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन ऊर्जा से भरपूर रहेगा। अपने ऊर्जा को सही दिशा में लगाएं, सकारात्मक विचार मन में आएंगे। बिजनेस में बदलाव कर सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, परंतु विवादों से बचें। धन के मामले में सावधानी रखें।

सिंह राशि: सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। गृहस्थ जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। बिजनेस में पार्टनर पर पूरी तरह भरोसा करने से बचें। प्रॉपर्टी संबंधी डील फाइनल हो सकती है। किसी सरकारी टेंडर में सफलता मिल सकती है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके काम में सहयोग करेगा।

कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जल्दबाजी में निर्णय न लें। सेहत में उतार-चढ़ाव के कारण आप अस्वस्थ महसूस कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को गलतफहमी से बचना चाहिए। सहयोगियों से मन की बात साझा करने का मौका मिलेगा।

तुला राशि: तुला राशि वालों के लिए आज का दिन उत्तम रहेगा। परिवार में किसी सदस्य से पुराना विवाद खत्म होगा। नौकरी में खुशखबरी मिलने की संभावना है। संतान के करियर को लेकर चिंता हो सकती है। किसी मित्र से धन उधार लेने की स्थिति बन सकती है।

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा रहेगा। योजनाओं पर ध्यान दें और किसी को धन उधार देने से बचें। किसी मित्र से निवेश संबंधी सलाह मिल सकती है। राजनीति में सक्रिय लोग सावधानी रखें।

धनु राशि: धनु राशि वालों के लिए आज का दिन आध्यात्मिक गतिविधियों से जुड़ेगा। संतान उम्मीदों पर खरी उतरेगी और नए कार्य की शुरुआत लाभदायक रहेगी। रसूखदार लोगों से मुलाकात हो सकती है। किसी पुरानी गलती से सीख लें।

मकर राशि: मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। यदि किसी को उधार दिया था, तो वापस मिलने की संभावना है। नए वाहन की खरीदारी संभव है। माता-पिता का आशीर्वाद रुके कामों में मददगार साबित होगा।

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन धन संबंधित मामलों में अनुकूल रहेगा। व्यवहार में बदलाव लाएं, कठोर स्वभाव से परिवार में असंतोष हो सकता है। नए वाहन की खरीदारी संभव है। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा। शेयर मार्केट में निवेश सावधानी से करें।

मीन राशि: मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन परोपकार और सामाजिक कार्यों से जुड़ेगा। उधार दिया धन वापस मिल सकता है और लगातार खुशखबरी मिलेगी। दिखावे से बचें, अन्यथा अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी को कार्यक्षेत्र में नई सफलता मिल सकती है।

Related Posts