नईदिल्ली (ए)। बार काउंसिल ऑफ इंडिया ने कानून की एक साल की परा स्नातक डिग्री कोर्स एलएलएम को समाप्त करने का फैसला किया है। अब ये कोर्स दो वर्ष का होगा, लेकिन जो कोर्स पहले से चल रहे हैं वे चलते रहेंगे। एक साल की परा स्नातक कानून की डिग्री 2013 में शुरू की गई थी।
बार कोंसिल की उच्च शिक्षा समिति के नियम, 2020 में मास्टर डिग्री को दो वर्ष का कर दिया गया है। साथ यह मास्टर डिग्री वहीं कर पाएंगे जिन्होंने का एलएलबी का रेगुलर कोर्स किया है। बार कोंसिल द्वारा इन नियमों के अधिसूचित करने के बाद ये मास्टर कोर्स में यह बदलाव प्रभावी हो जाएगा। नियमों में यह भी कहा गया है कि एलएलएम में दाखिले के लिए बार काउंसिल प्रवेश परीक्षा भी आयोजित करेगी, जिसे वार्षिक आधार पर आयोजित किया जाएगा।










