
भिलाई। केंद्र सरकार द्वारा लाये गए कृषि कानून के खिलाफ दिल्ली में धरना पर बैठे किसानों के समर्थन में गुरुवार को जयंती स्टेडियम, भिलाई में निशिकांत गढ़े के नेतृत्व में तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। तिरंगा रैली व पैदल मार्च कार्यक्रम को फेसबुक के माध्यम से सीधा दिल्ली से जोड़ा गया जिसमें 22 राज्यो के प्रतिनिधि एक साथ 11:16 बजे जुड़े। यह आयोजन करीब 40 मिनट तक चला जिसमे कृषि कानून सम्बंधित विषयो पर विस्तृत चर्चा हुई। कार्यक्रम में मुख्यरूप से सिक्ख समाज के अध्यक्ष जसवीर सिंह चहल, पार्षद राजेन्द्र रजक, इकबाल अंसारी, गोविंद श्रीवास्तव, पास्टर ए. तरुण, मुकेश महेश्वरी, अमरदास मानिकपुर, नरेंद्र साहू, अनिल वर्मा, सुनील देशलहरा, विनोद बघेल, सरिता सिंह, ममता यादव, रमशीला यादव, वंदना जोशी, केके वर्मा, अमनदीप सोढ़ी, वेदराम यादव, मनोज यादव, कीर्तिलता वर्मा, नरेश सागरवंसी सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्तिथ थे। उपस्तिथ जनों ने भारत माता की जय, जय जवान जय किसान, जो किसानों की बात करेगा वो दिल्ली पर राज करेगा, इंकलाब जिंदाबाद, किसानों के हित मे बात करो, काले कानून वापस लो आदि नारे भी लगाए।









