
रायपुर। बोलबम सेवा एवं कल्याण समिति के अध्यक्ष व भाजपा नेता दया सिंह ने छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी मुलाकात कर भाजपा संगठन भिलाई-दुर्ग के विषयो पर चर्चा किया। श्री सिंह ने कोरोना काल मे समिति द्वारा किये कार्यो से अगवत कराते हुए बताया कि बोल बम समिति भिलाई द्वारा महाशिवरात्रि में विगत बारह वर्ष भोले बाबा की बरात भिलाई में निकाली जाती है। पचास हजार से ज्यादा लोग भिलाई दुर्ग एवं छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से शामिल होते है। दौ बार गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्ड बनाया है। 101 झांकी में 4000 से ज्यादा लोग राम, रावण, विभीषण, भूत, पिशाच बने रहते है। आंध्र प्रदेश, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश से बड़ी मनमोहक झांकिया इसमें शामिल होती है। प्रभारी ने पूरी बाते सुन खुशी जाहिर कर समिति के अध्यक्ष को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।









