BREAKING

Uncategorised

काम्बिंग गस्त अभियान में अलग-अलग थानों में 84 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंटी एवं 09 गिरफ्तारी वारंट कुल 93 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की हुई तामिली


रायपुर। रायपुर पुलिस एक्शन मोड में पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा दिनांक 04.01.2021 को रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों/थाना प्रभारियों को स्थायी/गिरफ्तारी वारंटो की तामिली हेतु निर्देश दिये गये थे। जिसके तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले के नेतृत्व में समस्त नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थाना प्रभारियों सहित थाना व रक्षित केन्द्र के बलों के साथ अपने – अपने थाना क्षेत्रों में काम्बिंग गश्त करते हुये स्थायी/गिरफ्तारी वारंटीयों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाया गया। काम्बिंग गश्त में वारंटीयों के विरूद्ध चलाये जा रहे विशेष अभियान कार्यवाही के दौरान अलग – अलग थानों के 84 विभिन्न गंभीर अपराधों के स्थायी वारंट एवं 09 गिरफ्तारी वारंट इस प्रकार कुल 93 स्थायी/गिरफ्तारी वारंटों की तामिली की जाकर आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गुण्डा बदमाशों, चाकूबाजों, अड्डेबाजों, गुटबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, अपराधिक तत्वों सहित वारंटीयों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

Related Posts