काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए सात एयरपोर्ट से जुड़े 6100 करोड़ रुपये के अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कहा कि यूपी के सहारानपुर, मध्य प्रदेश के रीवा, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा…
वाराणसी (ए)। रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने काशीवासियों को कई सौगात दी। पीएम मोदी ने हर हर महादेव के साथ अपने संबोधन की शुरुआत की। कहा कि इस पावन महीने में काशी आना एक पुण्य अनुभूति का अवसर होता है। यहां काशीवासियों के साथ ही संत जनों और परोपकारी लोग भी हैं। इस सुखद सहयोग भला क्या हो सकता है। पीएम मोदी ने कहा कि शंकराचार्य के आशीर्वाद से ही काशी से पूर्वांचल को एक और आधुनिक अस्पताल मिल गया। भगवान शंकर की नगरी में शंकरा आई हॉस्पिटल आज से जन-जन के लिए समर्पित है। मैं वाराणसी समेत पूर्वांचल के सभी परिवारीजनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि कैंसर की दवाओं के साथ ही स्टंट, इंप्लांट का दाम भी कम कर दिया गया। गरीबों को मुफ्त इलाज देने वाली आयुष्मान योजना संजीवनी साबित हो रही है। मुफ्त इलाज का लाभ 7:50 करोड़ लोग लाभ ले चुके हैं।
उन्होंने कहा कि हर साल टीकाकरण का ग्राफ 1 प्रतिशत बढ़ रहा था, अगर ऐसा ही रहता तो बच्चों को टीकाकरण के दायरे में लाने में 40 से 50 साल लग जाते। यह देश की नई पीढ़ी के साथ बहुत बड़ा अन्याय हो रहा था। अब सरकार की ओर से बच्चों का टीकाकरण का कवरेज बढ़ाया दिया गया है। मिशन इंद्रधनुष अभियान चलाया गया। इसमें एक साथ कई मंत्रालयों को भी लगाया गया।
बीमारी से बचाव के लिए सबसे जरूरी है कि समय से बीमारी का पता चल जाए। इसके लिए क्रिटिकल केयर ब्लॉक और आधुनिक लैब भी बनाए जा रहै हैं। इससे लाखों लोगों की जान बच रही है। सस्ता इलाज और सस्ती दवा भी लोगों को मिल रही है। देश में लोगों की बीमारी पर खर्च होने वाले रुपये का 25% औसत खर्च कम हो गया है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश में एम्स, मेडिकल कॉलेज, सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक के साथ छोटे शहरों में अस्पताल खोले गए हैं। मेडिकल कॉलेज में नई सीट भी जोड़ी गई है। आने वाले सालों में 75,000 नई मेडिकल की सीट जुड़ेंगे। लोगों की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जा रही है। ई-संजीवनी में 30 करोड़ लोग ऑनलाइन परामर्श ले चुके हैं। द्रोण टेक्नोलॉजी से भी स्वास्थ्य के क्षेत्र में हम आगे बढ़ रहे हैं। बिहार में भी एक शंकरा आई हॉस्पिटल खोलना चाहिए इससे यहां के रहने वाले लोगों को भी लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले साल देश के एक दर्जन एयरपोर्ट के सुधार भी किए जा रहे हैं। अयोध्या में एक भव्य इंटरनेशल एयरपोर्ट राम भक्तों का स्वागत कर रहा है। एक समय था यूपी की सड़कें खस्ताहाली के लिए जानी जाती थी। 2014 के बाद यूपी की सड़कें बन रही हैं। सड़कें चमचमा रही हैं। काशी नगरी के विकास और विरासत को लेकर काम किया जा रहा है। यहां गलियों से लेकर सुंदर घाट लोगों का मन मोह रहे हैं।
काशी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लिए सात एयरपोर्ट से जुड़े 6100 करोड़ रुपये के अलग-अलग परियोजनाओं का शुभारंभ किया। कहा कि यूपी के सहारानपुर, मध्य प्रदेश के रीवा, छत्तीसगढ़ सहित विभिन्न राज्यों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
पीएम मोदी ने अपने संबोधित के दौरान कहा कि देश में भाषाओं का भी विकास किया जा रहा है। पाली भाषा का विकास किया जा रहा है। मैं विकास की इन सभी योजनाओं के लिए देश के सभी नागरिकों के साथ काशीवासियों को धन्यवाद देता हूं।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस, सपा समेत तमाम विपक्षी पार्टियां देश के विकास में भी परिवारवाद कर रही थीं। भाजपा जो कहती है वह डंके के चोट पर करती है। अयोध्या में राम मंदिर का सपना भाजपा ने ही पूरा किया। महिलाओं को विधान और लोकसभा में आरक्षण की बात कही गई थी, जिसे हमने ही पूरा किया। कहा कि भाजपा सरकार ने मुस्लिम महिलाओं को सम्मान दिलाया। तीन तलाक के नाम पर वे न जानें कितने वर्षों से प्रताड़ित थीं। अंधकारमय जिंदगी जी रही थीं। भाजपा सरकार ने महिलाओं को सिर ऊंचा कर चलने की हिम्मत दी है।
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भविष्य में एक लाख युवाओं को राजनीति का हिस्सा बनाया जाएगा। युवाओं से आह्वान किया कि इसके लिए वे आगे आएं और देश की तरक्की का हिस्सा बनें। पीएम ने कहा कि देशवासियों को बधाई देता हूं। पीएम मोदी ने इसी के साथ अपने शब्दों को विराम दिया।
















