BREAKING

Uncategorised

अंधे कत्ल की गुत्थी पुलिस ने सुलझाई, मृतका का था अवैध संबंध, ब्लैकमेल से तंग आकर युवक ने रची थी हत्या की साजिश, एसपी ने दिए नगद 5 हज़ार ₹ के ईनाम

गरियाबंद। गरियाबंद थाना क्षेत्रान्तर्गत् ग्राम बारूका के चिंगरापगार जंगल के पास ग्राम गाहंदर जाने वाली पगडण्डी मार्ग किनारे एक अज्ञात महिला उम्र करीबन 30-35 वर्ष का शव खून से लथपथ मृत अवस्था में मिलि थी। जिसमें अज्ञात महिला की गले को कोई अज्ञात आरोपी द्वारा धारदार हथियार से काटकर हत्या की गई थी घटना की जानकारी सिटी कोतवाली गरियाबंद में मिलने पर तुरंत घटना की जानकारी जिले के आला अधिकारियों को दी गई। मौके पर थाना स्टाफ के साथ-साथ जिला गरियाबंद के पुलिस कप्तान भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर, उप पुलिस अधीक्षक टी0आर0 कंवर तथा अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गरियाबंद संजय ध्रुव भी पहुॅचे। जिनके मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशन में घटना स्थल निरीक्षण किया गया। मामला प्रथम दिृष्टिया अज्ञात व्यक्ति द्वारा अज्ञात महिला का धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या किये जाने का लगा। मृतिका की पहचान छुपाने के लिए चेहरे, सिर के बाल, तथा कपड़ों को सेनेटाईजर छिड़कर कर जलाने का प्रयास किय गया था। थाना सिटी कोतवाली गरियाबंद में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 292/2020 धारा 302, 201 भादवि का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। गरियाबंद पुलिस के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती समय रहते महिला की पहचान कार्यवाही करना था। इसलिए सभी सोशल मिडिया प्लेटफार्म में मृतिका की सूचना प्रसारित करवाया गया। जिसके आधार पर ग्राम बेलौदी थाना मगरलोड जिला धमतरी निवासी ईश्वर साहू के द्वारा मृतिका को अपनी पत्नी ममता साहू के रूप में पहचान की गई। महिला की पहचान होते ही पुलिस मृत्यु के कारणों का पता लगाने के लिए गरियाबंद पुलिस अलग अलग टीम बनाकर ग्राम बेलौदी तथा आस-पास के गांव में डेरा डालकर लगाकर संदिग्धों की गतिविधि पर नजर रख रही थी तथा सभी पहलुओं पर बारिकी से जांच कर रही थी।
जिसके परिणाम स्वरूप यह ज्ञात हुआ कि मृतिका ममता साहू का गांव के पुरूषोत्तम साहू के साथ विगत 01 वर्ष से अवैध सम्बंध था। जिसके आधार पर पुरूषोत्तम साहू से बारीकी से सिलसिलेवार पुछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किया। गांव के ममता साहू के द्वारा अवैध सम्बंध होने के एवज में लगातार रूपये पैसे गहने की मांग करने लगी तथा युवक के द्वारा नहीं देने पर समाज में बदनाम करने की धमकी देने लगी। ब्लैकमेल से तंग आकर आरोपी पुरूषोत्तम साहू अपनी पत्नी धनेश्वरी साहू को पुरे मामले की जानकारी दिया जिसके बाद दोनों पति पत्नी ने ममता साहू को रास्ते से हटाने के लिए योजना बनाया औंर उसी योजना के तहत् दिनांक 29.12.2020 को पुरूषोत्तम साहू द्वारा ममता साहू को चिंगरापगार जिला गरियाबंद घुमने जाने के लिए राजी किया तथा अपनी पत्नी धनेश्वरी साहू को अपने डेढसाला लक्ष्मण साहू निवासी कोपरा के साथ चिंगरापगार जंगल बुलाया जिसके बाद पुरूषोत्तम साहू, धनेश्वरी साहू तथा लक्ष्मण साहू योजना के मुताबिक ममता साहू को पकड़कर जमीन में पटक दिया जिसके बाद मुख्य आरोपी पुरूषोत्तम साहू मृतिका के सीने में बैठकर तथा लक्ष्मण साहू मृतिका के मुंह व सिर को दबाकर पकड़ा था तथा आरोपिया धनेश्वरी साहू मृतिका के पैर को दबाकर पकड़ी थी इसी दौरान मुख्य आरोपी पुरूषोत्तम साहू पास में रखे धारदार चाकु से मृतिका के गले को रेतकर तथा घोंपकर हत्या कर दिया जिसके बाद मृतिका की पहचान छुपाने के लिए सैनेटाईजर को मृतिका के चेहरा, सिर तथा कपड़ों में डालकर माचिस मारकर जलाया है। तीनों आरोपियों के द्वारा अपना अपना जुर्म स्वीकार कर घटना में प्रयुक्त मोटर सायकल, खून लगे कपड़े, जुते, मृतिका ममता साहू के मोबाईल फोन तथा पर्स को आरोपियों के कब्जे से बरामद किया गया है। जिसके बाद तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। पुलिस अधीक्षक गरियाबंद भोजराम पटेल ने बताया कि पुलिस की सूझबूझ से अज्ञात महिला के अंधे कत्ल का पर्दाफाश किया गया है। मृतिका अज्ञात एवं आरोपी अज्ञात होने से पुलिस के सामने चुनौती आयी थी जिसे तत्परता से सुलझाया गया। उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिटी कोतवाली गरियाबंद निरीक्षक वेदवती दरियो, सउनि अजय सिंह, प्र0आर0 डिगेश्वर साहू, आर0 मनीष चेलकर, रविशंकर सोनवानी एवं सायबर क्राईम स्टाफ प्र0आर0 अंगद राव, आर0 सुशील पाठक, सतीश यादव की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपीगण:-
01.पुरूषोत्तम साहू पिता खिलावन साहू उम्र 32 साल निवासी ग्राम बेलौदी थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ0ग0)
02.धनेश्वरी साहू पति पुरूषोत्तम साहू उम्र 30 साल निवासी ग्राम बेलौदी थाना मगरलोड जिला धमतरी (छ0ग0)
03.लक्ष्मण साहू पिता पुरन साहू उम्र 31 साल निवासी कोपरा, भांठापारा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद (छ0ग0)।

Related Posts