भिलाई। छावनी पुलिस ने दो वर्ष धोखाधड़ी के मामले में स्मृतिनगर स्थित पूर्व अपोलो अस्पताल के पूर्व संचालक एमके खंडूजा को कोलकाता से गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला ने इसकी पुष्टि की है।
छावनी सीएसपी हरीश पाटिल ने बताया कि मामला वर्ष 2022 का है जिसमें प्रार्थी सोनल रुंगटा से हॉस्पिटल खोलने के नाम से करीब 19 करोड़ रुपए लेकर धोखाधड़ी आरोपी द्वारा किया गया है।
पैसे लेने के बाद से आरोपी खंडूजा फरार था, पुलिस लगातार इसकी पतासाजी कर रही थी, आरोपी का कोलकाता में होने की जानकारी पर छावनी पुलिस की एक टीम कोलकाता रवाना किया गया था, टीम ने आरोपी खंडूजा को गिरफ्तार कर भिलाई ला रही है।
आरोपी खंडूजा के भिलाई पहुंचने पर पूरे मामले का विस्तार से खुलासा हो पाएगा। वही इतने बड़े धोखाधड़ी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
















