BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

यात्रीगण कृप्या ध्यान दे : राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेलवे लाईन का कार्य के फलस्वरूप इन गाड़ियों को किया गया रद्द

रायपुर-03 जनवरी,2020/पीआर/आर/407

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर रेल मंडल के अंतर्गत राजनांदगांव एवं कलमना के बीच तीसरी रेलवे लाईन का कार्य किया जा रहा है, इस कार्य के दौरान डोंगरगढ़ स्टेशन यार्ड को तीसरी रेलवे से जोड़ने (नॉन इंटरलोकिंग का कार्य) का कार्य दिनांक 07 जनवरी, 2021 से 09 जनवरी, 2021 तक किया जाना है । इस कार्य के फलस्वरूप दपूम रेलवे से चलने वाली एवं गुजरने वाली कुछ गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा :-
रदद होने वाली गाड़ियां-

01) दिनांक 06 एवं 08 जनवरी, 2021 को कोरबा से चलने वाली 08237 कोरबा – अमृतसर स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी।

02) दिनांक 08 एवं 10 जनवरी, 2021 को अमृतसर से चलने वाली 08238 अमृतसर – बिलासपुर स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी।

03) दिनांक 05, 06, 07 एवं 09 जनवरी, 2021 को विशाखापटनम से चलने वाली 02887 विशाखापटनम – निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी।

04) दिनांक 07, 08, 09 एवं 11 जनवरी, 2021 को निजामुद्दीन से चलने वाली 02888 निजामुद्दीन – विशाखापटनम स्पेशल ट्रेन रदद रहेगी।

05) दिनांक 07 एवं 08 जनवरी, 2021 को रायगढ़ एवं गोंदिया से चलने वाली 02069/ 02070 रायगढ़ – गोंदिया – रायगढ़ स्पेशल ट्रेन) दुर्ग एवं गोंदिया के बीच रदद रहेगी।

06) दिनांक 04 एवं 05 जनवरी, 2021 को मुंबई से चलने वाली एवं 05, 06 एवं 07 जनवरी, 2021 को शालीमार से चलने वाली 00113/ 00114 मुंबई – शालीमार – मुंबई कोविड़ पार्सल स्पेशल रदद रहेगी ।

08) दिनांक 05 जनवरी को इतवारी एवं 06 जनवरी को खड़कपुर से चलने वाली 00881/ 00882 इतवारी – खड़कपुर – इतवारी कोविड पार्सल स्पेशल रदद रहेगी।

09) दिनांक 05 जनवरी को पोरबन्दर से एवं 07 जनवरी को शालीमार चलने वाली 00913/ 00914 पोरबन्दर – शालीमार – पोरबन्दर कोविड पार्सल स्पेशल रद्द रहेगी।

Related Posts