BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने किया रक्तदान, जिला अस्पताल में आयोजित रक्तदान शिविर में कुल 7 यूनिट रक्त हुआ प्राप्त

दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी के मार्गदर्शन में आज जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शासकीय डॉ. वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय दुर्ग के यूथ रेडक्रास सोसायटी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत महाविद्यालय के टीचर एवं स्टाफ द्वारा 7 यूनिट रक्तदान किया गया।bइस शिविर में कलेक्टर सुश्री चौधरी ने भी रक्तदान किया।

सीएमएचओ डॉ. मनोज दानी, मलेरिया नोडल अधिकारी डॉ. सीबीएस बंजारे, सीएस डॉ. हेमंत साहू, अस्थि रोग विशेषज्ञ डॉ. राजकुमार नायक, डीपीएम डा. भूमिका वर्मा, हॉस्पिटल कंसलटेंट डॉ. ओपी वर्मा, मैट्रन चित्ररेखा बोरकर, नर्सिंग इंचार्ज मंजू राय, देव जनिक शिवहरे, ब्लड बैंक के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण अग्रवाल, डॉ. अविनाश, नर्सिंग आफिसर सती गुप्ता तरुणा रावत, काउंसलर टीएस एंथोनी, लैब टेक्नोलॉजीस्ट रोशन सिंह,

लैब इंचार्ज रूपेश सरपे, लैब टेक्नीशियन महेंद्र चंद्राकर, निगार, मिनाक्षी, सूरज, हिमांशु चंद्राकर, कौशल साहू, माला प्रशिक्षणार्थी रिया, धनेश्वरी, यशवंत एवं रेड क्रॉस सोसाइटी के प्रबंध कारिणी सदस्य और जीवन दीप समिति के आजीवन सदस्य दिलीप ठाकुर, जीवन दीप समिति के सदस्य प्रशांत डोंगावकर की उल्लेखनीय भूमिका और सकारात्मक सहयोग रहा और सभी ने रक्तदाताओं को साधुवाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

जूनियर रेडक्रॉस मीट के दौरान 18 से 22 अक्टूबर तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन: जिले में 18 से 22 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले प्रथम राज्य स्तरीय जूनियर रेडक्रॉस मीट 2024 कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक मंच पर विविध कार्यक्रमों की प्रस्तुति होगी। इस दौरान एस.ए.एफ. बटालियन नेहरू नगर में दायरा बस्तर की प्रस्तुति विशेष आकर्षक होगी।

सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रभारी संयुक्त कलेक्टर एवं आयुक्त नगर पालिक निगम रिसाली मोनिका वर्मा से मिली जानकारी अनुसार 18 अक्टूबर 2024 को खैरागढ़ विश्वविद्यालय की प्रस्तुति, स्थानीय स्तर पर तैयार, सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और प्रतिभागी बच्चों द्वारा लोक नृत्य की प्रस्तुति होगी। 19 अक्टूबर 2024 को कैलान बर्रे पंथी दल की प्रस्तुति, गिरधारी विश्वकर्मा राउत नाचा की प्रस्तुति, विभिन्न संभाग द्वारा तैयार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति और रेणु साहू द्वारा पंडावानी की प्रस्तुति होगी।

20 अक्टूबर 2024 को खैरागढ़ विश्वविद्यालय की प्रस्तुति, त्रिवेणी संस्कृति की प्रस्तुति, राधेश्याम बारले पंथी दल की प्रस्तुति और अजय चतुर्वेदी पंथी दल की प्रस्तुति होगी। 21 अक्टूबर 2024 को कार्यक्रम स्थल एस.ए.एफ. बटालियन नेहरू नगर में अंकित तिवारी द्वारा दायरा बस्तर की प्रस्तुति होगी।

इसी प्रकार 22 अक्टूबर 2024 को संतोषी साहू एवं टीम द्वारा कर्मा नृत्य प्रस्तुति, मलमख की प्रस्तुति और विभिन्न जिलों से आये चयनित बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति होगी।

Related Posts