बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास हेतु मध्य रेलवे के मुंबई मंडल के कसारा स्टेशन में प्लेटफार्म के विस्तार एवं चौड़ीकरण हेतु नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य किया जायेगा। इस कार्य के फलस्वरूप दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार है।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली गाडियाँ:-
01. दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को शालीमार से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जलगाँव-नंदुरबार-भेस्तान-वसई रोड के रास्ते एलटीटी जाएगी।
02. दिनांक 18 अक्टूबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जलगाँव-नंदुरबार-भेस्तान-वसई रोड के रास्ते सीएसएमटी जाएगी।
03. दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12860 हावड़ा-सीएसएमटी गीतांजली एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया जलगाँव-नंदुरबार-भेस्तान-वसई रोड के रास्ते सीएसएमटी जाएगी।
04. दिनांक 19 अक्टूबर 2024 को सांतरागाछी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 20822 सांतरागाछी-पुणे हमसफर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग व्हाया मनमाड-अहमदनगर-दौंड कॉर्ड लाइन के रास्ते पुणे जाएगी।
देरी से रवाना होने वाली गाड़ी:
01. दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12869 सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
02. दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12809 सीएसएमटी–हावड़ा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 03 घंटे देरी से रवाना होगी।
03. दिनांक 20 अक्टूबर 2024 को एलटीटी से रवाना होने वाली गाडी संख्या 18029 एलटीटी शालीमार एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 02 घंटे 30 मिनट देरी से रवाना होगी।
रायपुर रेल मण्डल के भाटापारा एवं हथबंद रेलवे स्टेशनो के बीच लेवल क्रॉसिंग पर गर्डर लॉन्चिंग का कार्य के लिए कुछ गाड़ियो का परिचालन प्रभावित:
नहीं चलने वाली गाडियां:-
01. दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 को बिलासपुर से चलने वाली 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेजर स्पेशल नहीं चलेगी।
02. दिनांक 18 अक्टूबर, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08275 रायपुर–जूनागढ़ रोड पैसेजर स्पेशल नहीं चलेगी।
03. दिनांक 19 अक्टूबर, 2024 को जूनागढ़ रोड से चलने वाली 08276 जूनागढ़ रोड-रायपुर पैसेजर स्पेशल नहीं चलेगी।
04. दिनांक 19 अक्टूबर, 2024 को रायपुर से चलने वाली 08280 रायपुर-कोरबा मेमू पैसेजर स्पेशल नहीं चलेगी
बीच में नियंत्रित होने वाली गाडियां:-
05. दिनांक 17 अक्टूबर, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 12860 हावड़ा-मुंबई गीतांजली एक्सप्रेस को एक घंटे नियंत्रित की जाएगी।
06. दिनांक 17 अक्टूबर, 2024 को हावड़ा से चलने वाली 22894 हावड़ा-साईंनगर शिरडी एक्सप्रेस को एक घंटे नियंत्रित की जाएगी।
















