रायपुर। शनिवार 2 जनवरी को राज्य सरकार ने आदेश जारी करते हुए ए कुलभूषण टोप्पो रायपुर संभाग के नए कमिश्नर का प्रभार सौंपा है। उन्हें दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। गोविंद राम चुरेंद्र को रायपुर कमिश्नर से बस्तर कमिश्नर बनाकर भेजा गया है।

ज्ञात हो कि 31 दिसम्बर को दुर्ग संभागायुक्त टीसी महावर रिटायर्ड हुए है जिससे यहां का पद खाली हो गया था।
शनिवार को जारी आदेश अनुसार राज्य शासन एतदद्वारा ए. कुलभूषण टोप्पो, भा.प्र.से. (2003), संचालक, छ.ग. प्रशासन अकादमी रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, दुर्ग संभाग, दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।
गोविंद राम चुरेन्द्र, भा.प्र.से. (2003) आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर के पद पर पदरथ करता है।






