BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

पिज्जा बिक्री का 1.32 लाख रूपए जमा ना कर स्वयं उपयोग करने वाला आरोपी कर्मचारी गिरफ्तार

पिज्जा हट कम्पनी के ब्रिकी का नगदी रकम गबन करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में…आरोपी द्वारा 1,32,000/- रू. की राशि को किया गबन…

 

बिलासपुर। प्रार्थी ललित कुमार साहू पिता संतोष साहू उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम खैरा थाना पथरिया जिला मुंगेली (छ.ग.) ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह पिज्जा हट कम्पनी में मैनेजर के पद पर कार्यरत् है। बैमा नगोई चौक पर पिज्जा हट का नया दुकान खोला गया है। जिसमें शिफ्ट मैनेजर के पद पर नागेशराव हुमने कार्यरत् है।

जिसके द्वारा पिज्जा बिक्री का प्राप्त नगद रकम 1 लाख 32 हजार रूपये को कंपनी के खाते में जमा ना कर स्वयं खर्च कर गबन किया है।

प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, घटना के संबंध में तत्काल वरिष्ट आधिकारियों को अवगत कराया गया जिनके द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया।

जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकण्डा निरी. तोपसिंह नवरंग के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी नागेश राव हुमने का पतासाजी कर उसके सकुनत में घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ किया गया, आरोपी के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने पर उसे विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

नाम आरोपी-
नागेशराव हुमने पिता स्व. राजकुमार हुमने उम्र 32 वर्ष निवासी आदर्श नगर पानी टंकी के पास सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी

Related Posts